मोदी जांच कराएं,क्या सीएम रहते येदियुरप्पा ने भाजपा नेताओं को 1800 करोड़ रु. की रिश्वत दी, – कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की एक कथित डायरी का जिक्र करते हुए सवाल उठाए। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि येदियुरप्पा की एक डायरी मिली है, जिसमें उनके हस्ताक्षर भी हैं। इस डायरी में येदि के सीएम रहते हुए बड़े भाजपा नेताओं को 1800 करोड़ रु. की घूस देने का जिक्र है। इसमें राजनाथ और अरुण जेटली जैसे नाम हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि हमारा मकसद कीचड़ उछालना नहीं है। हमारा सवाल है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा इसकी जांच क्यों नहीं कराते? यह सच है, या झूठ? प्रधानमंत्री सामने आएं और हमें यह बताएं कि भाजपा के बड़े नेताओं को 1800 रु. की घूस दी गई थी, या नहीं।

डायरी में राजनाथ सिंह, जेटली जैसे नाम- कांग्रेस

सुरजेवाला ने कहा, ”2017 में अनंत कुमार और येदियुरप्पा की बातचीत की रिकॉर्डिंग मीडिया में आई थी। जिसमें हजारों करोड़ के पेमेंट की बात हो रही थी। इसका जिक्र एक डायरी में किया गया है। इस डायरी पर बीएस येदियुरप्पा के हस्ताक्षर हैं। येदियुरप्पा के कर्नाटक के सीएम रहते हुए भाजपा के बड़े नेताओं को 1800 करोड़ रु. की घूस देने का आरोप लग रहा है।”

उन्होंने कहा, ”राजनाथ सिंह और अरुण जेटली जैसे नाम डायरी में दर्ज हैं। यह डायरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास 2017 से ही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा इसकी जांच क्यों नहीं करवाते हैं? यह सच है या झूठ है? यह केवल कर्नाटक की बात नहीं है।”

‘मोदी इसकी जांच करवाएं’

सुरजेवाला ने कहा, ”इस डायरी में भाजपा के एक दर्जन मंत्रियों और बड़े नेताओं का नाम है। ये लोग जिम्मेदार पदों पर हैं, 5 साल से सरकार चला रहे हैं और इसलिए इस डायरी की जांच होनी चाहिए। ये खुलासा एक न्यूज मैग्जीन द्वारा किया गया है। हम यहां किसी पर कीचड़ नहीं उछालना चाहते हैं। हम यह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी इसकी जांच करवाएं और यह सामने आ जाए कि ये आरोप सच हैं, या झूठ।”

येदियुरप्पा ने कहा- कांग्रेस की कहानी झूठी, मानहानि का दावा करेंगे
बीएस येदियुरप्पा ने आरोपों पर कहा- कांग्रेस और उसके नेताओं के पास कोई आइडिया नहीं बचा है। वे मोदीजी की बढ़ती लोकप्रियता से हताश हो गए हैं। वे जंग शुरू होने से पहले ही हार गए हैं। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पहले ही यह साबित कर चुके हैं कि ये दस्तावेज जाली हैं। कांग्रेस ने मीडिया में यह कहानी आगामी लोकसभा चुनावों में फायदा उठाने के लिए गढ़ी है। कांग्रेस नेताओं ने जो मुद्दा उठाया है, वह झूठा और संदर्भ से परे है। मैं वकीलों के साथ बातचीत कर रहा हूं ताकि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का दावा कर सकूं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!