रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या, दोनों के शव रेलवे की पॉश कॉलोनी के घर में मिले

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की वीवीआईपी रेलवे कॉलोनी गौतमपल्ली में दिनदहाड़े भारतीय रेल सेवा के अफसर की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों का शव घर से बरामद किया गया है। इसके बाद से बेटी सदमे में है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों और फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच कर रही है। रेलवे अफसर आरडी बाजपेई रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता है। घटना के समय वह कहां थे, इसको लेकर विरोधाभास है। ज्यादातर लोग उनके दिल्ली होने की बात कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके लखनऊ में होने की चर्चा कर रहे हैं। उनकी बेटी के बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

पुलिस कमिश्नर का कहना है कि आरडी बाजपेई की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। जांच की जा रही है कि घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

आरडी वाजपेयी के घर के बाहर मौजूद पुलिस अधिकारी।

आरडी वाजपेयी के घर के बाहर मौजूद पुलिस अधिकारी।

बिस्तर पर खून से सना मिला शव

गौतमपल्ली के विवेकानंद मार्ग के बंगला नम्बर नौ में रेलवे सेवा के अफसर राजेश दत्त बाजपेई का घर है। पुलिस को सूचना मिली कि घर में हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को आरडी बाजपेई की पत्नी मालती और 20 साल के बेटे शरद का शव विस्तर पर पड़ा मिला।

आरडी बाजपेई की बेटी को लेकर जाती पुलिस।

आरडी बाजपेई की बेटी को लेकर जाती पुलिस।

इस वारदात से बेटी सदमे में है। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बंगले के अंदर वाले कमरे में दोनों के शव मिले हैं। मौके पर डॉगस्क्वाड समेत फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मौजूदा समय में आरडी बाजपेई दिल्ली में रेलवे के भर्ती बोर्ड में तैनात हैं। आरडी बाजपेई पूर्व में सीनियर डीसीएम के रूप में तैनात रहे हैं।

आरडी बाजपेई के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।

आरडी बाजपेई के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी।
  • मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही
  • पुलिस कमिश्नर ने कहा- जांच कर रहे हैं कि घटना में कौन लोग शामिल हैं
  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!