शिवराज बोले- जिन महिलाओं ने मुझे रोका वे बहुत दुखी थीं, ऐसी मनमानी नहीं चलेगी, जल्द कार्रवाई करें, हम एक्ट बनाने पर विचार कर रहे

लॉकडाउन के बाद से स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर स्कूल फीस भरने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कभी ऑनलाइन क्लास के नाम पर तो कभी ट्यूशन फीस के नाम पर। अभिभावक स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अब सड़क पर उतर रहे हैं। शुक्रवार को भी कुछ महिलाओं ने इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री का काफिला रोक लिया था। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर में अधिकारियों से इस मुद्दे को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वे महिलाएं बेहद दुखी थीं। इस मामले में प्रबंधन को बुलाकर जल्द निर्णय लें। कोई भी स्कूल संचालक ऐसी मनमानी नहीं कर सकता। इस मामले को लेकर हम एक्ट बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।

अधिकारियों ने अस्पतालों के बिल और स्कूल फीस को लेकर आज बैठक करने की बात कही।

अधिकारियों ने अस्पतालों के बिल और स्कूल फीस को लेकर आज बैठक करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से स्कूल फीस वृद्धि को लेकर बात की। उन्होंने शुक्रवार को उनके काफिले को रोककर फीस मामले में बात करने वाली महिला का जिक्र करते हुए कहा कि वे बहुत दुखी थीं। क्योंकि ट्यूशन फीस ही कई गुना बढ़ा दी गई। इस मामले में नीतिगत फैसला लेते हुए मैं निर्देश देता हूं कि कोई भी स्कूल मनमानी फीस वृद्धि कर उसे वसूल नहीं सकते। फीस को लेकर हम एक्ट बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। अधिकारियों से कहा कि जल्द स्कूल प्रबंधन को बुलाकर बात करें। अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में ज्यादा बिल और स्कूल फीस मामले में आज हम बैठक कर रहे हैं।

पालकों ने सीएम का काफिला रोक लिया था।

पालकों ने सीएम का काफिला रोक लिया था।

यह है मामला

बायपास से पिपलियाहाना चौराहे की ओर शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिले को अग्रवाल पब्लिक स्कूल के बाहर कुछ पालकों ने रोक लिया था। पालकों ने इस दौरान सीएम को अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि मैं एक पैरेंट होने के नाते इंदौर के सभी पैरेंट्स की ओर से आपसे एक निवेदन करना चाहती हूं कि ये जो फीस का मुद्दा है। आप जल्दी से जल्दी इसको सॉल्व करें। पैरेंट काफी परेशान हैं। आज मुझे अग्रवाल पब्लिक स्कूल के बाहर खड़े होते हुए तीन घंटे हो गए। हमें स्कूल के अंदर भी घुसने नहीं दिया गया। आप इस मुद्दे को उठाइये सर। सीएम ने आश्वस्त किया था कि आप चिंता मत करिए मैं इसको दिखवाता हूं।

मुख्यमंत्री से महिलाओं ने फीस के मुद्दे पर बात की थी।

मुख्यमंत्री से महिलाओं ने फीस के मुद्दे पर बात की थी।
  • स्कूलों द्वारा लॉकडाउन के बाद से अभिभावकों पर स्कूल फीस भरने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा
  • शुक्रवार को अग्रवाल पब्लिक स्कूल के अभिभावकों ने सीएम से शिकायत की थी, सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!