यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती AC बस में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आगरा. यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में महिला से रेप की घटना की खबर है. जानकारी के मुताबिक एक एसी बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी जिसमें एक महिला यात्री से दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मांट टोल से बस को पकड़ लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला ने पुलिस को बताया कि वो दिल्ली के रोहिणी में सेक्टर 21 निवासी है. महिला शादीशुदा है. उसने बताया एक एसी बस लखनऊ से दिल्ली के लिए शुक्रवार शाम को चली थी. यमुना एक्सप्रेस वे उसके साथ दुष्कर्म किया गया. महिला ने मांट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने पहले बस से फोन पर डायल 100 को घटना की जानकारी दी थी. सूचना मिलते ही पीआरबी सक्रिय हो गई थी.
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वो सक्रिय हुए और बस का पीछा कर के उसे
65 किलोमीटर पर पीआरवी की गाड़ी ने रोक लिया. पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने बस से आरोपी युवक को भी पकड़ लिया. बस में करीब 45 सवारियां थी. अन्य सवारियों को दूसरी बसों द्वारा दिल्ली के लिए रवाना कर दिया. आरोपी बहराइच के उर्रा बाजार थाना मोतीपुर निवासी रवि के खिलाफ रोहिणी के सेक्टर 21 निवासी महिला ने तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!