मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1317 नए मरीज, मौत का आंकड़ा 1300 के पार

वैश्विक महामारी कोरोना के मध्य प्रदेश में बढ़ते प्रकोप के बीच आज 1317 नए संक्रमित मिलने के बाद कोरोना वायरस से पीड़ित़ लोगों की संख्या 58181 हो गई। चौबीस और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1306 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 23805 सैंपल की जांच में 1317 व्यक्ति संक्रमित मिले। इस तरह संक्रमण की दर 5.5 प्रतिशत रही और कुल संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब 58181 तक पहुंच गई है। 

इस अवधि में 24 और लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या 1306 तक पहुंच गई है। आज 1207 लोगों ने संक्रमण को मात दी और अब तक कुल 44453 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केस यानी उपचाररत मरीजों की संख्या 12422 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों, होम आइसोलेशन और संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर में इलाज चल रहा है।

सबसे अधिक संक्रमित व्यक्ति 171 इंदौर जिले में मिले और यहां पर कुल संख्या 12031 तक पहुंच गई। यहां पर मौत के चार मामले आने के बाद मृतकों की कुल संख्या 375 हो गई। 8490 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव केस 3166 हैं। इसके अलावा भोपाल में 155, ग्वालियर में 156, जबलपुर में 126 और शिवपुरी में 43 संक्रमित व्यक्ति मिले। 

वहीं मुरैना में 17, उज्जैन में 34, खरगोन में 36, सागर में 31, धार में 36, विदिशा में 13, दतिया में 27, दमोह में 23, झाबुआ में 49, अलीराजपुर में 30, शहडोल में 30, छिंदवाड़ा में 13, अनूपपुर में 13 और सिवनी में 11 नए मरीज मिले हैं। मृत्यु के इंदौर जिले में चार, भोपाल में एक, ग्वालियर में तीन, जबलपुर में दो और उज्जैन तथा खरगोन में एक एक प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना के कारण मौत के मामले सामने आए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!