शिवराज सरकार ने ख़रीदा दुनिया का बेहतरीन बिजनेस क्लास प्लेन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही नए 7 सीटर विमान बीच क्राफ्ट किंग एयर बी-250 जीटी में उड़ान भरेंगे। अमेरिका से आया नया विमान बीच क्राफ्ट किंग एयर बी-200 जीटी भोपाल स्टेट हैंगर पहुंच गया है। 

सरकार ने पुराना विमान 8 करोड़ में बेचकर अमेरिका से 60 करोड़ में नया विमान खरीदा है। ये विमान अत्याधुनिक सुविधाओं वाला है। इस विमान की अधिकतम गति 575 किमी प्रति घंटा है।

आपको बता दें कि  राज्य सरकार ने हाल ही में अपना पुराना विमान एयर किंग-200 गुजरात की एक कंपनी को 8 करोड़ में बेचा है। उस विमान को अमेरिकी कंपनी से 2002 में खरीदा गया था। केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की मंजूरी मिलने के बाद कमलनाथ सरकार ने नए विमान की खरीदारी शुरू किया था। 

डीजीसीए ने सरकार को नया विमान बीच क्राफ्ट किंग एयर बी-200 जीटी लाने की अनुमति दी थी। उसे खरीदने से पहले सरकार ने अपने दो चुने हुए पायलट और दो मैकेनिक्स को अमेरिका की विमान निर्माता कंपनी के पास ट्रेनिंग के लिए भेजा था।
शिवराज सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान 100 करोड़ रुपये में जेट प्लेन खरीदने का निर्णय लिया था। 

कांग्रेस की सरकार जब प्रदेश में आई, तो कमलनाथ ने इस फैसले को पलट दिया था। अमेरिका से खरीदे गए इस 7 सीट वाले विमान की ख़ासियत यह है कि इसमें  दो अतिरिक्त सीटें हैं। ये फोल्डिंग सीटें हैं। यह विमान 35 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने की क्षमता रखता है। इस विमान में ग्लास कॉकपिट के साथ आधुनिक फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम है। इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन बिज़नेस क्लास विमान माना जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!