आज भाजपा जारी कर सकती है पहली लिस्ट, उप्र के 25 सांसदों के टिकट कट सकते हैं

लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक आज होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद भाजपा पहली लिस्ट जारी कर देगी। इस बीच, सूत्रों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में केंद्रीय नेतृत्व चौंकाने वाले नामों का ऐलान कर सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि उप्र में 20-25 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाएंगे। 

छत्तीसगढ़ के लिए भी महासचिव अनिल जैन ने ऐसे ही फैसला लिए जाने की बात कही थी। जैन ने बैठक के दौरान ही बयान दिया था कि छग में 10 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि छग की सभी 11 सीटों पर नए चेहरे उतारने पर केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। 

मंगलवार रात 1 बजे तक चली बैठक, नहीं हो पाया उम्मीदवारों पर फैसला

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की मंगलवार देर रात 1 बजे तक बैठक हुई। अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, अरुण जेटली, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और थावरचंद गहलोत शामिल थे। चुनाव समिति ने बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा समेत 12 राज्यों की लोकसभा सीटों के उम्‍मीदवारों पर चर्चा की। 

कांग्रेस ने तय किए 146 नाम
उधर, कांग्रेस ने 6वीं सूची भी जारी कर दी है। इसमें केरल की 2 और महाराष्ट्र की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं। अब तक कांग्रेस 146 सीटों पर नाम फाइनल कर चुकी है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!