राजस्थान के दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जयपुर में हो रही बूंदाबांदी

जयपुर: राजस्थान में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। बावजूद इसके राज्य में मानसून सुस्त पड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन भारी बारिश के आसार केवल पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ दक्षिण पश्चिम राजस्थान और इसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 24 घंटों तक बने रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर और जैसलमेर जिले में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य इलाकों को हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ सकता है।

पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के मेवाड़ अंचल में बारिश का काफी जोर रहा। खासकर उदयपुर और बांसवाड़ा जिले में हुई जबर्दस्त बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। बांसवाड़ा जिले में स्थित मेवाड़ अंचल का सबसे बड़ा माही बांध छलक गया। इस बांध में महज दो-तीन दिनों में 9 मीटर पानी की आवक हई। इसके चलते बांध के सभी 16 गेट खोलने पड़े हैं।

इधर, राजधानी जयपुर में हल्की बूंदाबादी का सिलसिला जारी है। जयपुर में मंगलवार की सुबह भी बूंदाबांदी के बीच ही हुई। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। रुक-रुककर हो रही रिमझिम के कारण मौसम में जोरदार ठंडक बनी हुई है। सोमवार को भी जयपुर में दिनभर में कई बार रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही थी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!