मध्य प्रदेश: नदी में डूबने से तीन लड़कियों की मौत, एक लापता, तलाश जारी

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मंडी थानांतर्गत आने वाले ग्राम मुंडला क्षेत्र में उफनती पार्वती नदी में नहाने गई पांच लड़कियों में से तीन की सोमवार को डूबने से मौत हो गई, जबकि एक की तलाश जारी है और एक लड़की को बचा लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि नदी किनारे के गांव मुंडला की रहने वाली तीन सगी बहनों सहित पांच लड़कियां पावर्ती नदी में रेलवे ब्रिज के नीचे नहाने के लिए गये थे।

उन्होंने कहा कि नहाने के दौरान उफनती लहरों के बीच लड़कियां तैरना नहीं आने के कारण डूबते हुए बह गई, जिनमें तीन लड़कियों की मौत हो गई और एक लड़की की तलाश की जा रही है, जबकि एक लड़की को बचा लिया गया है। यादव ने बताया कि मृतकों में मनतशा बी (17), उसकी छोटी बहन केहकशा बी (15) एवं चचेरी बहन नाजनी (17) की मौत हो गई है, जबकि मनतशा की दूसरी छोटी बहन सानिया (10) लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मुनिया (16) को बचा लिया गया है।

यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और अब तक तीन लड़कियों के शव नदी से निकाल लिए हैं। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और यहां पर मौजूद रेस्क्यू टीम के साथ स्वयं भी लंबे समय तक इन लड़कियों की तलाश की। 

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पार्वती नदी में डूबने वाली लड़कियां नदी में नहाने गई थी और एक दूसरे को बचाने में यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ”अत्यंत दु:खी हूं कि मेरी तीन बेटियां असमय काल कवलित हो गईं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को संबल दें। उन्होंने कहा कि हताहत हुई बेटियों के परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। चौहान ने कहा, ”दु:ख की इस घड़ी में मैं और पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!