मध्य प्रदेश में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 1226 नए मामले, अब तक 39 हजार से ज्यादा मरीज ठीक

मध्य प्रदेश में शनिवार (22 अगस्त) को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 1226 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक 51,866 संक्रमित हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 21 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,206 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ”पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर व ग्वालियर में तीन-तीन, बैतूल में दो और अलीराजपुर, बड़वानी, दमोह, जबलपुर, खरगोन, सागर, सीहोर, शिवपुरी और विदिशा में एक- एक मरीज की मौत हुई है।”

उन्होंने बताया, ”राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 356 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 259, उज्जैन में 76, सागर में 45, जबलपुर में 60, ग्वालियर में 31, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21 एवं खरगोन में 25 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।अधिकारी ने बताया कि राज्य में शनिवार (22 अगस्त) को कोविड-19 के सबसे अधिक 181 नए मामले इंदौर जिले में आए है, जबकि भोपाल में 135, ग्वालियर में 159, बैतूल में 48, खरगोन में 39 एवं जबलपुर में 111 नए मामले आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 51,866 संक्रमितों में अब तक 39,399 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 11,261 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 872 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,086 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!