यूपी से गुजरात जा रही बस पलटी

पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया।

उज्जैन :उत्तर प्रदेश के इटावा से गुजरात जा रही एक यात्री बस उज्जैन के पास कायथा में पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री जख्मी हो गए। इनमें से 5 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आई हैं। हादसे के बाद बस में घायल यात्री दर्द से चीख रहे थे। किसी का हाथ कट चुका था तो किसी का सिर और पैर लहूलुहान था। बस के कांच टूट कर यहां-वहां बिखरे थे। कुछ यात्रियों के शरीर में घुस गए थे। यात्रियों का सामान बस में बिखरने के साथ खेत में दूर तक पड़ा था।

बस को सीधा करते समय भी सामान खिड़की से गिरता रहा।

बस को सीधा करते समय भी सामान खिड़की से गिरता रहा।

महिला संतोषी ने बताया कि बस में 100 से कम लोग सवार थे। यह बस इटावा से अहमदाबाद जा रही थी। 20 से 25 लोग ऐसे थे, जिन्हें गंभीर चोट आई। बाकी कई यात्री भी घायल हुए, लेकिन उन्हें मामूली चोट आई है। संतोषी ने बताया कि हादसे के बाद बस सवार लोग दर्द से चीख रहे थे। मदद की गुहार लगा रहे थे, किसी के पैर में गंभीर घाव था तो किसी के सिर में… किसी का हाथ कट चुका था तो किसी का पैर लहूलुहान था। उन्हाेंने बताया कि मैं उस समय जाग रही थी, मेरा फोन कॉल ऑन था। अचानक मुझे झटका लगा, संभवत: वनवे होने से गाड़ी राॅन्ग साइड से जा रही थी, अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया और गाड़ी पलट गई। शायद बारिश की वजह से गाड़ी फिसली हो या फिर ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई हो… पता नहीं क्या हुआ, लेकिन बस के पलटने के बाद बस चीख-पुकार थी।

बस में सवार यात्री ने हादसे की कहानी बताई।

बस में सवार यात्री ने हादसे की कहानी बताई।

रात 3 से सवा 3 बजे के करीब हुआ हादसा
टीआई प्रदीप सिंह राजपूत ने कहा कि रात 3 से सवा 3 बजे की घटना है। संभवत: ड्राइवर को नींद लग गई, जिसके बाद हादसा हुआ। हादसे में दो की मौत हुई है। इसमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई। पांच से छह लोगों को ज्यादा चोट आई, जबकि 20 से 25 लोगों को मामूली चोट आई। इनमें से ज्यादातर यात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ये सभी रुटीन यात्री थे।

हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

ऐसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, बस उत्तर प्रदेश के इटावा से चलकर गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी। बस (यूपी 83 बीटी 0141) अपनी क्षमता से ज्यादा यानी 60 से अधिक यात्रियों को लेकर अहमदाबाद जा रही थी। उज्जैन के पास कायथा में देर रात करीब सवा 3 बजे बारिश के चलते ड्राइवर रोड को समझ नहीं पाया और बस पलटी खाकर रोड से फिसल कर खेत में पलट गई। पुलिस के अनुसार, करीब 30 यात्रियों को चोट आई है। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस ने जेसीबी से बस को रोड से हटवाकर रास्ते को खुलवाया। वहीं, घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल पहुंचाया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!