दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, एनकाउंटर में ISIS का आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के के धौलाकुआं इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस संदिग्ध का नाम अबू युसूफ है और इसका संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से है। उसके पास से 2 आईईडी और हथियार बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल देर रात अपना ऑपरेशन शुरू किया था, जो अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकी के निशाने पर एक महत्वपूर्ण शख्सियत थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने बीती रात धौलाकुआं से करोल बाग को जोड़ने वाली रिज रोड के पास एनकाउंटर के बाद इस आतंकी को गिरफ्तार किया। स्पेशल सेल की टीम अभी भी ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। उसका कहना है कि अभी और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आईएसआईएस आतंकी अबू युसूफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला है। एक टीम बलरामपुर में रेड कर रही है। अबू युसूफ के साथ एक और आतंकी था, जो फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईएसआईएस के आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करना का प्लान बना रहे थे। लोन वुल्फ अटैक का प्लान था। कई जगह की आतंकी ने रेकी की थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कुछ लोग अबू यूसुफ को संसाधन मुहैया करा रहे थे, उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!