बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा-बसपा गठबंधन मजबूत स्थिति में है। उधर, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने ही दिल्ली में उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया। दोनों पार्टियों के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं चल रही। इस बीच यह खबरें भी आई थीं कि आप ने कांग्रेस से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन करने की कोशिश की थी। सूत्रों के मुताबिक- आप ने कांग्रेस को पंजाब में तीन, हरियाणा में दो और दिल्ली में पांच सीटों पर साथ में लड़ने का प्रस्ताव दिया था। इस बीच आप सांसद संजय सिंह ने राकांपा प्रमुख शरद पवार से भी बातचीत की।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









