मंडला में सगाई करके लौट रहे परिजनों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; 4 लोगों की मौत, 18 से ज्यादा घायल

जिले के मवई थाना क्षेत्र के गांव मड़फा से सगाई करके लौट रहे परिजनों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 18 लोग जख्मी हुए हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी अनुसार, घटना सोमवार को देर शाम की है। जहां ग्राम सोढा से मड़फा में सगाई फलदान के कार्यक्रम शामिल होकर लौट रहे थे, ट्रैक्टर में 25 से 30 लोग सवार थे। बताया जाता है ट्रैक्टर चालक नान दाऊ द्वारा तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाया, जिससे दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल मवई पुलिस को दी गई और घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वस्थ केंद्र मवई लाया गया। जहां चिकित्सको ने 4 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि हादसे में दूल्हा अशोक नेताम बाल बाल बच गया है। 

हादसे में मरने वाले चार 

मृतकों में नरबद पिता रोनु मरकाम, लालसिह पिता छोटे सिंह, छोटू आयाम पिता फुकन, लाल सिंह गोंड पिता धनुवा शामिल हैं। वहीं लगभग 18 घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में किया जा रहा था। इस दौरान 4 लोगों की स्थिति गंभीर होने पर व अंदरूनी चोट पर मंडला रेफर किया गया है। ट्रैक्टर मालिक शिवरतन मरकाम बताया गया साथ ही चालक मौके से फरार हो गया है। मृतकों का पोस्ट मार्टम मंगलवार दोपहर कर दिया गया है। इसके बाद शव परिजनों सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गयी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!