गुना में एसएएफ के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी का घर में कुर्सी पर खून से लथपथ शव मिला

मध्यप्रदेश के गुना में विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी का खून से लथपथ शव सुबह-सुबह घर में कुर्सी पर मिला है। जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि अधिकारी ने खुद को अपनी ही सर्विस पिस्तौल से गोली मार ली है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। विजय सोनी 26 वी बटालियन गुना में पदस्थ थे। वे यहां अकेले ही शासकीय आवास में रहते थे। सुबह-सुबह उनका शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुला लिया था। विजय का 18 महीने बाद रिटायरमेंट होना था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब तक परिजन के बयान भी नहीं हो पाएं हैं। ऐसे में पुलिस इसे आत्महत्या करने की आशंका जरूर जता रही है, लेकिन सभी बिंदुओं की जांच करने की बात कह रही है। सुबह 7 बजे की बताई जा रही घटना पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 7 बजे की है। पास में ही 9 एमएम की सर्विस पिस्तौल मिली है। उनके कान के बाजू से गोली लगी है। पहली नजर में एफएसएल अधिकारी इसे खुदकुशी का मामला बता रही। पत्नी की करीब 6 महीने पहले मौत हो चुकी लोगों ने बताया कि यहां पर विजय अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की करीब 6 महीने पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे बताए जाते हैं। बेटा मुंबई और बेटी बेंगलोर में रहती है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!