भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, सिवनी सहित 12 जिलों में बारिश की चेतावनी

भोपाल। मौसम विभाग नागपुर की वेबसाइट द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, सिवनी, पन्ना, विदिशा, छतरपुर, राजगढ़, सीहोर, श्योपुर, टीकमगढ़ और अशोकनगर जिले सहित उज्जैन संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर संभाग के जिलों सहित अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के ब्यावरा में 9, पानसेमल, परसवाडा, लटेरी में 5, बैहर, नरसिंहगढ, निवाड़ी में 4, ईसागढ़, बरेली, रौन में 3, ग्यारसपुर, करहल, कोलारस, पोहरी, रामगढ़, घाटी गांव, मुरैना, मंडला, तामिया, डबरा, नैनपुर में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

जबलपुर में था भारी बारिश का अलर्ट और बूंदें तक नहीं पड़ीं

मौसम विभाग ने एक दिन पहले चेतावनी जारी की थी। इसमें जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया, लेकिन सोमवार को सुबह से शाम होने तक बादल छाए रहे और किसी भी इलाके में बूंदें तक नहीं पड़ीं। लोगों का पूरा दिन उमस और बेचैनी में बीता, क्योंकि एक दिन पहले दिन का तापमान 26 डिग्री था और सोमवार को पांच डिग्री ऊपर चढ़ गया। दिन भर धूप-छांव का खेल चला। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे के दौरान गरज चमक के साथ हल्की बौछार और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!