रिया एंड फैमिली से ED की पूछताछ, प्रॉपर्टी और सुशांत के पैसे को लेकर सवाल

मुंबई| सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है. रिया से ईडी की दूसरे दौर की पूछताछ चल रही है. रिया अपने पिता और भाई संग ईडी दफ्तर में मौजूद हैं. रिया से सुशांत के पैसों को लेकर सवाल पूछे जाएंगे. ईडी ने रिया से अपने खर्चों का प्रूफ देने के लिए डॉक्यूमेंट्स भी मंगवाए हैं. वहीं सुशांत की एक्स बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी भी ईडी दफ्तर में मौजूद हैं. उनसे भी ईडी की पूछताछ होनी है.

रिया से क्या-क्या सवाल पूछ सकती है ईडी?
ईडी रिया से उनके बीते दो साल की इंवेस्टमेंट के बारे में पूछताछ करेगी. ईडी को लगता है कि रिया की कुछ इंवेस्टमेंट ऐसी हैं जिनके बारे में जांच एजेंसी को जानकारी नहीं दी गई है. रिया से खार की प्रॉपर्टी के बारे में भी सवाल किए जाएंगे. सुशांत के अकाउंट से रिया को ट्रांसफर हुए पैसों के खर्च का सबूत भी ईडी मांगेगी. ईडी रिया से सुशांत के पिछले 2 सालों के इंवेस्टमेंट का भी पता करेगी. ये भी जानेगी कि क्या रिया या उनका कोई फैमिली मेंबर सुशांत की इंवेस्टेमेंट में नोमिनी था या नहीं. रिया और उनके भाई की कंपनियों, बिजनेस, केपिटल पर सवाल किए जाएंगे. जांच में सहयोग नहीं कर रहीं रियासूत्रों के मुताबिक, पहली पेशी के वक्त रिया ने ईडी के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया था. ईडी ने रिया से बैंक ट्रांजैक्शंस, खर्च, सोर्स ऑफ इनकम को लेकर जो भी सवाल पूछे रिया ने उनका ठोस जवाब नहीं दिया था. अपने खर्चों को लेकर रिया कोई दस्तावेज या सबूत ईडी के सामने पेश नहीं कर पाई थीं. ईडी ने रिया से कई तीखे सवाल पूछे थे. कुल मिलाकर जांच एजेंसी रिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं थी.सूत्रों की मानें तो इनकम टैक्स रिटर्न रिकॉर्ड के अनुसार, रिया की सालाना कमाई पिछले कुछ सालों में 10-12 लाख थी. फिर ये कमाई 14 लाख रुपये तक हो गई. दूसरी तरफ, रिया के घरवालों भी ईडी के निशाने पर हैं. 8 अगस्त को ईडी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से 18 घंटे तक पूछताछ की थी.

सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई संजय राउत पर करेंगे मानहानि का मुकदमा
सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई भाजपा विधायक नीरज बबलू शिवसेना के नेता संजय राउत पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. संजय राउत ने पारिवारिक मामले में शर्मनाक आरोप लगाए थे. इसको लेकर मानहानि का मुकदमा करेंगे दायर. सुशांत के भाई ने का कि संजय राउत ने सुशांत के पिता की दो शादियों की बात कही थी जो गलत है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!