रैपर बादशाह ने स्वीकारा, फर्जी सोशल मीडिया लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए दिए थे 75 लाख रुपये

फर्जी ‘फॉलोअर्स और लाइक’ बनाने से जुड़े सनसनीखेज सोशल मीडिया रैकेट के संबंध में अपनी जांच जारी रखते हुए, मुंबई पुलिस ने रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह सहित कम से कम 20 बड़ी हस्तियों की जांच की है।

मुंबई। फर्जी ‘फॉलोअर्स और लाइक’ बनाने से जुड़े सनसनीखेज सोशल मीडिया रैकेट के संबंध में अपनी जांच जारी रखते हुए, मुंबई पुलिस ने रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह सहित कम से कम 20 बड़ी हस्तियों की जांच की है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पिछले महीने रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था।

que calor 2019

क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) द्वारा शुक्रवार को 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद, बादशाह ने कथित तौर पर फर्जी लाइक्स और फॉलोअर्स के साथ अपने म्यूजिक एल्बम को बढ़ावा देने के लिए 75 लाख रुपये का भुगतान करने की बात स्वीकार की। सूत्रों ने कहा कि शनिवार को उनसे फिर से पूछताछ की गई और जांच के अन्य संबंधित पहलुओं के लिए रविवार को फिर से तलब किए जाने की संभावना है।

मुंबई पुलिस ने 14 जुलाई को एनालिटिकल टेक्नीकल -इंटेलीजेंस के माध्यम से सनसनीखेज घोटाले का पदार्फाश करने और एक व्यक्ति को पकड़े के बाद यह पूछताछ की। बॉलीवुड पाश्र्व गायक भूमि त्रिवेदी द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद इस संबंध में कदम उठाया गया था।

social media

त्रिवेदी की 11 जुलाई की शिकायत के अनुसार, कुछ लोगों ने उनकी फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई थी और इसी तरह के ऑफर के साथ मनोरंजन उद्योग में अन्य हस्तियों से संपर्क कर रहे थे। पुलिस पूरे भारत में कम से कम 100 सोशल मीडिया मार्केटिंग (एसएमएम) फर्मों और 54 पोर्टल्स की जांच कर रही है, जो कि फर्जी आईडी या बॉट्स के जरिए फर्जी प्रोफाइल, लाइक, कमेंट, फॉलोअर्स आदि बनाने की सेवाएं इंस्टाग्राम, टिकटॉक, फेसबुक पर देते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!