नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को पुस्तकों समेत कोई शिक्षण सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा शासित नगर निगम पर छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाया है। सत्ताधारी पार्टी ने कहा कि नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अभी तक स्कूली पुस्तकों समेत कोई शिक्षण सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है।

niagar nigam schools

आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, “भाजपा शासित नॉर्थ एमसीडी के स्कूलों में 3 लाख बच्चे पढ़ते हैं, जिनकी पढ़ाई अप्रैल महीने में शुरू हो चुकी है। लेकिन अभी तक बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं। ये बच्चों के भविष्य का सवाल है। यदि किताबें ही नहीं मिलेगी तो बच्चे पढ़ेंगे कैसे। ये बेहद दुख की बात है। हम भाजपा शासित नगर निगम से विनती करते हैं कि जल्द से जल्द बच्चों को किताबें मुहैया कराए।”

niagar nigam schools2

वहीं आप ने दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली में अपने संगठन को पुनर्गठित किया है। आप के दिल्ली संयोजक एवं केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी।

गोपाल राय ने कहा, “आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी अपनी संगठनात्मक तैयारी शुरू कर चुकी है। लोकसभा, जिला एवं विधानसभा स्तर पर नियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई। आगामी 20 तारीख तक बूथ स्तर तक यह कार्य पूरा किया जाएगा।”

aap logo

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में संगठन का पुनर्गठन किया है, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभा के पर्यवेक्षक तय किए जा रहे हैं। गोपाल राय ने बताया कि जल्द ही दिल्ली के सभी 272 वार्ड के लिए आम आदमी पार्टी अध्यक्ष और संगठन मंत्री की घोषणा करेगी। पार्टी दिल्ली में बनाई जा रही अपनी नई टीम में उन कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से स्थान दे रही है, जो बीते चुनाव में सक्रिय थे और उसके बाद भी लगातार पार्टी के कार्यो से जुड़े रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!