भगवान राम के बाद महात्मा बुद्ध पर नेपाल का दावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर जताई आपत्ति

नई दिल्ली। भगवान राम को अपने यहां पैदा होने का दावा करनेवाले नेपाल ने अब महात्मा बुद्ध पर भी अपना दावा ठोंका है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के जरिए गौतम बुद्ध पर की गई टिप्पणी पर ऐतराज जताया है।

KP Sharma oli and Narendra Modi

भगवान राम को नेपाली बताने के बाद अब नेपाल ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी दो ऐसे भारतीय महापुरुष हैं जिन्हें दुनिया हमेशा याद रखती है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह ऐतिहासिक और पुरातात्विक साक्ष्यों से सिद्ध और सुस्थापित तथ्य है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी, नेपाल में हुआ था। लुंबिनी, बुद्ध का जन्मस्थान, बौद्ध धर्म का उद्गम स्थल है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि साल 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान नेपाल की संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि नेपाल वह देश है, जहां विश्व में शांति का प्रतीक बुद्ध का जन्म हुआ था।

s jaishankar

नेपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि यह सच है कि बौद्ध धर्म नेपाल से निकलकर पूरी दुनिया में फैल गया। यह मामला संदेह और विवाद से परे है और इस तरह बहस का विषय नहीं हो सकता। पूरा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इससे अवगत है।

हालांकि इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा है कि बुद्ध साझा विरासत का हिस्सा हैं, नेपाल में पैदा हुए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ था, जो नेपाल में है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!