मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 652 नए मामले, एएसआई सहित 17 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 652 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गए लोगों की कुल संख्या 35734 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से भोपाल के शाहजहानाबाद थाना के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अंसार अहमद सहित 17 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 929 हो गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, भोपाल के थाना शाहजहानाबाद में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अंसार अहमद जी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आज हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि।

पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में अंसार अहमद की 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा रही है। वह 49 वर्ष के थे और पिछले 10 दिनों से कोविड-19 से संक्रमित थे। मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में पांच, इंदौर एवं रीवा में दो-दो और जबलपुर, रतलाम, सागर, राजगढ़, शिवपुरी, दमोह, कटनी एवं आगर मालवा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने बताया, राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 322 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 197, उज्जैन में 74, सागर में 35, जबलपुर में 33, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 18 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 150 नए मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 122, ग्वालियर में 69, जबलपुर में 58, झाबुआ में 19 एवं दमोह में 18 नए मामले आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 35,734 संक्रमितों में से अब तक 26,064 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 8,741 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 650 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,196 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!