कांग्रेसियों ने चौकीदार चोर है… के लगाए नारे, भाजपा सांसद महाजन को बताया निष्क्रिय

लोकसभा चुनाव की तारीख तय होते ही शहर में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा है। यहां नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार सुबह कांग्रेसियों ने ग्वालटोली सरवटे बस स्टैंड से जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सांसद सुमित्रा महाजन को निष्क्रिय बताते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार को कोसते हुए चौकीदार चोर है… के नारे भी लगाए। कांग्रेसियों ने राहुल और प्रियंका गाधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

मप्र राजीव विकास केन्द्र के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में सुबह जन जागरण अभियान चलाया गया। कार्यकर्ता चौकीदार चोर है.. के नारे के साथ विधानसभा – 3 में चाय, पोहे की दुकान पान भंडार, भोजनालय, होटल, सैलून और बस स्टैंड में यात्रियों पास पहुंचे। इस दौरान वे एक ही आंधी प्रियंका गांधी, प्रियंका नहीं ये आंधी है, देश की दूसरी इन्दिरा गांधी है… देश की जनता करे पुकार राहुल-प्रियंका अबकी बार जैसे नारे लगाते रहे।

इन्होंने भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन को निष्क्रिय सांसद बताते हुए केन्द्र सरकार की नाकामियों को गिनाया। वहीं मप्र की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के सामने रखा। इस दौरान इन्होंने घर-घर जाकर सांसद महाजन के निष्क्रियता के पोस्टर लगाए। इन्होंने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने गत दिनों अपने बयान में कहा था कि भाजपा सांसद महाजन निष्क्रिय हैं और वे चुनाव के समय ही जागती हैं, बाकी समय जनता के बीच नहीं रहती हैं। उन्होंने कहा था कि अबकी बार इंदौर को नया सांसद मिलेगा, वे चुनाव लड़ेंगी तो मैं स्व· अटल बिहारी वाजपेयी का पोस्टर लगाकर निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ूगा।

ह

ये आरोप लगाए : मोदी सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। 5 सालों में बेरोजगारी,अशिक्षा, भुखमरी, स्वास्थ्य जैसे जरूरी मुद्दों पर सरकार ने कोई काम नहीं किया। इनके राज्य में नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या जैसे ठग देश की जनता की गाढ़ी कमाई अरबों रुपए लेकर भाग गए।

चौकीदार ने देश की रक्षा करने की जगह उनका भागीदार बनकर देश को लूट लिया। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया और इतना बड़ा राफेल घोटाला किया। चौकीदार शब्द को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बदनाम कर दिया। उन्होंने कहा था.. अच्छे दिन आएंगे। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। 15 लाख रुपए हर व्यक्ति के खाते में आएंगे।

नोटबंदी-जीएसटी कानून लाकर व्यापारियों और आमजनता की कमर तोड़ दी और मोदी ने सत्ता में आने के लिए देश की जनता को कई जुमले दिए और कहा कि मैं देश का चौकीदार बनकर काम करूंगा। उन्होंने कहा – देश को लुटने से बचाऊंगा, लेकिन मोदी जी कुछ भी नहीं कर पाए। उन्होंने देश को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया।

मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने 73 दिनों में अपने 86 वादे पूरे किए। सरकार बनने के बाद पहले दिन किसानों का करोड़ों का कर्जा माफ हुआ। बेटी की शादी के लिए 51 हजार देने की घोषणा हुई। पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश, अन्य पिछड़ों को 14% से बढ़ाकर 27% आरक्षण लागू किया। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए 10% आरक्षण लागू किया। अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए जिला स्तर पर कोचिंग सेंटर खोले गए।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!