अमरिंदर सिंह का केजरीवाल को दो टूक जवाब

नई दिल्ली । पंजाब में जहरीली शराब से होने वाली मौतों पर अब सियासत भी तेज हो गई है। राज्य में जहरीली शराब त्रासदी मामले में सीबीआई जांच करने की मांग पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो टूक जवाब दिया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को अपने काम से मतलब रखना चाहिए।  राज्य में जहरीली शराब त्राासदी के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने पर अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘अपने काम से काम रखना चाहिए। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता से कहा, ‘राज्य में निष्क्रिय पड़ी आम आदमी पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए इस त्रासद घटना का इस्तेमाल नहीं करें।’ दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने ट्वीट में पंजाब में जहरीली शराब कांड के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी जिसमें अब तक 102 लोगों की जान जा चुकी है। अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए अमरिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘इतने सारे लोग मर गये और आप इस घटना से राजनीतिक लाभ हासिल करने के चक्कर में हैं। आपको शर्म नहीं आती।’ आम आदमी पर्टी के संयोजक को ‘अपने काम से काम रखने की सलाह देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में कानून व्यवस्था कायम रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो अपराधियों और गिरोहों के सड़कों पर बिना डर के खुलेआम घूमने के लिए कुख्यात है। अरविंद केजरीवाल ने यह दावा भी किया था कि पंजाब में स्थानीय पुलिस पिछले कुछ महीनों में अवैध शराब के एक भी मामले को हल नहीं कर पाई है। इस पर अमरिंदर सिंह ने आप नेता से कहा, ‘मुंह से आग उगलने से पहले तथ्यों की परख कर लें। खन्ना में 22 अप्रैल को एक अवैध शराब कारखाने के भंडाफोड़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और सात अन्य की तलाश शुरू की गयी। उन्होंने अन्य ऐसे मामलों का भी जिक्र किया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!