लालू संभालेंगे विपक्ष की रणनीति की कमान

नई दिल्ली । इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कमी नहीं अखरेगी। चारा घोटाले में जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद पैरोल पर बाहर आकर राज्य में विपक्ष की रणनीति की कमान संभालेंगे। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पैरोल से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। सूत्रों का कहना है कि पैरोल के लिए बिहार विधानसभा चुनाव पर छाए अनिश्चितता के बादल के छंटने का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद को पैरोल देने की प्रक्रिया इस साल अप्रैल महीने में ही पूरी कर ली गई थी। हेमंत सरकार ने अपने विधि विभाग से इस आशय के बारे में राय ली है। विधि विभाग ने अपनी संस्तुति में कहा है कि चूंकि राजद सुप्रीमो कोर्ट की ओर से सुनाई गई सजा की एक तिहाई अवधि पूरी कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें पैरोल दिया जा सकता है। गौरतलब है कि लालू प्रसाद 23 दिसंबर 2017 से जेल में बंद हैं।

भाजपा लगातार बना रही निशाना
भाजपा को लालू प्रसाद के पैरोल पर बाहर आने का अंदेशा है। यही कारण है कि पार्टी बीते दो महीने से लगातार उनको निशाना बना रही है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार के ज्यादातर ट्वीट्स में हमले के केंद्र में लालू प्रसाद रहते हैं। 90 के दशक में राजनीति में आए सामाजिक न्याय के दौर के बाद लालू प्रसाद यादव बिहार में राजनीति के पर्याय रहे हैं। 2005 में सत्ता गंवाने के बावजूद सियासत की धुरी बने रहे। 2015 में जदयू से समझौता कर सियासी पंडितों को चौंकाया था।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!