भगवान राम के ननिहाल से मिट्टी लेकर अयोध्या जा रहे हैं फैज खान

अयोध्या में आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के लिए भगवान राम की माता कौशल्या के मायके यानी, राम के ननिहाल चांदकुरी गांव की मिट्टी डाली जाएगी। यह मिट्टी लेकर और कोई नहीं, छत्तीसगढ़ के गांव चांदकुरी के मोहम्मद फैज खान 800 किलोमीटर दूर अयोध्या जा रहे हैं। माना जाता है कि कौशल्या इसी गांव की थीं। 

मध्य प्रदेश के अनूपपुर पहुंचे मोहम्मद फैज़ खान ने कहा, “मैं नाम और धर्म से मुसलमान हूं, लेकिन मैं भगवान राम का भक्त हूं। जब मैं अपने पूर्वजों को देखता हूं तो पता चलता है कि वे हिंदू थे। उनके नाम रामलाल या श्यामलाल रहे होंगे। हम सभी शुरू में हिंदू रहे हैं, अब चाहे हम चर्च जाएं या मस्जिद।”

उन्होंने कहा, “हमारे आदी पूर्वज भगवान राम हैं। अल्लामा इकबाल (पाकिस्तान के राष्ट्रीय कवि) ने इसे समझाने की कोशिश की थी और कहा था कि जो भगवान राम को भारत का भगवान मानता है, वही सचमुच में सही दृष्टि वाला है। इस श्रद्धा के साथ राम के ननिहाल और कौशल्या के जन्मस्थान चांदकुरी की मिट्टी लेकर जा रहा हूं। यह मिट्टी मंदिर के भूमि पूजन में डालना चाहता हूं।” 

अपनी इस पहल की आलोचना करने वाले लोगों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में कुछ लोगों ने हिंदू और मुस्लिम नामों से फर्जी आईडी बना रखी है और एक- दूसरे को गाली दे रहे हैं। वह ऐसा यह दिखाने के लिए कर रहे हैं कि भारत में सभी समुदाय आपस में लड़ रहे हैं।”

उन्होंने दावा किया कि वह 15,000 किलोमीटर की यात्रा कर विभिन्न मंदिरों में जा चुके हैं और वहां रुके भी हैं। खान ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब मैं मंदिरों में जा रहा हूं। मैं 15,000 किलोमीटर की यात्रा कर चुका हूं और मंदिरों में रुका भी हूं। किसी ने मेरे खिलाफ एक शब्द नहीं कहा। यह यात्रा केवल 800 किलोमीटर की है।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान राम मंदिर निर्माण के अवसर पर भारत में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहा है।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!