दुल्हन ने बारात लौटा दी,100 रुपए के 10 नोट को 3 बार में भी नहीं गिन सका दूल्हा

मधुबनी जिले के पंडौल गांव में एक दुल्हन ने दूल्हे के अशिक्षित होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। उसने यह फैसला वरमाला होने के बाद लिया। लड़की के इस फैसले का गांव वालों ने स्वागत किया। वहीं, शादी में मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी हिम्मत की तारीफ कर अपने पढ़े-लिखे बेटे से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे लड़की ने मान लिया।

यह पूरा मामला 13 मार्च का है। पंडौल प्रखंड के ब्रह्मोत्तरा गांव के लड़के की शादी रहिका प्रखंड के मोमीनपुर गांव की लड़की के साथ तय हुई थी। शादी के दिन तय कार्यक्रम के मुताबिक बारात पहुंची। इसके बाद वरमाला हुई। फिर मंडप में रस्म के दौरान दुल्हन की सहेलियां दूल्हे से बात कर रही थीं। तभी उन्हें दूल्हे के शिक्षित होने पर शक हुआ। सहेलियों ने उनसे कई सवाल पूछे। दूल्हा एक भी सवाल का जवाब सही नहीं दे पाया।

सौ-सौ के नोट गिनने को दिए
दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे को सौ-सौ के दस नोट गिनने को दिए, जिसे वह सही तरीके से गिन नहीं पाया। इस दौरान उसने तीन कोशिशें कीं। सभी में गिनती गलत की। इसके बाद उससे उसका नाम और गांव का नाम पूछा गया। फिर जिले का नाम पूछा गया तो उसने जवाब में पंडौल कहा। इन सारे सवालों के जवाब के बाद यह पता चला कि वह पढ़ा लिखा नहीं है। इसके बाद लड़की ने हिम्मत दिखाई और उसने शादी से इनकार कर दिया।

फिर पढ़े-लिखे लड़के से शादी की
दुल्हन के इस फैसले से सभी प्रभावित थे। बारात में मौजूद एक व्यक्ति ने भी तारीफ की और अपने बेटे से शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि मेरा बेटा पढ़ा-लिखा है क्या आप उससे शादी करेंगी? लड़की वालों ने इस प्रस्ताव पर हामी भर दी।

 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!