जल संसाधन मंत्री सिलावट और सांसद लालवानी ने बिजली वितरण केंद्र का लोकार्पण एवं ग्रिड का भूमिपूजन किया

इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात मिली है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने आज सांवेर क्षेत्र के बरदरी में ग्रिशड का भूमिपूजन किया और भौंरासला में नये बिजली वितरण केन्द्र का लोकार्पण किया। सिलावट ने कहा कि जिले के सांवेर क्षेत्र के लोगों के लिए सतत सुविधाएं बढ़ाना एवं सरकार के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली लाना ही मेरा उद्देश्य है। इसके लिए मैं सतत प्रयास करता रहूंगा।
जिले के सांवेर क्षेत्र के बरदरी में 3.15 मेगावाट क्षमता के ग्रिड के लिए भूमिपूजन किया गया। भौंरासला में नए बिजली वितरण केंद्र का लोकार्पण हुआ। इस ग्रिड एवं लाइनों पर 3.50 करोड़ खर्च होंगे। इससे चार हजार किसानों, उद्योगपतियों, घरेलू उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के साथ बिजली मिलेगी। अगले माह से ग्रिड से बिजली प्रदाय प्रारंभ होने की उम्मीद है। भौंरासला में नए बिजली वितरण केंद्र से उज्जैन रोड, सुपर कारिडोर, अरविंदो अस्पताल के पास की कालोनियों के उपभोक्ताओं को अब धरमपुरी नहीं जाना होगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों की मदद के लिए तत्पर है। ग्रिड एवं बिजली केंद्र की सौगात भी इसमें से एक है। इससे हजारों उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
आयोजन के मौके पर मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने कहा कि जिस भी क्षेत्र में नई सुविधाओं की मांग आ रही है, उसके परीक्षण के बाद तत्काल मंजूरी दी जा रही है, ताकि लोगों की मदद हो सके। आयोजन में पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, सावन सोनकर, उमेश शर्मा, जिला विद्युत सलाहकार समिति सदस्य लक्की अवस्थी, कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, इंदौर ग्रामीण अधीक्षण यंत्री डीएन शर्मा, कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन प्रमुख रूप से मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!