मुंबई बारिश: IMD ने शहर और तटीय महाराष्ट्र के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, मंगलवार रात से हो रही है भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को चेतावनी स्तर को ‘ऑरेंज’ से बढ़ाकर ‘रेड’ कर दिया है. शहर में मंगलवार रात से भारी बारिश जारी है.

मुंबई: मुंबई और तटीय महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के मद्दनेजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को चेतावनी स्तर को ‘ऑरेंज’ से बढ़ाकर ‘रेड’ कर दिया है. शहर में मंगलवार रात से भारी बारिश जारी है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भी भर गया है. राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के वैज्ञानिक आर. के. जेनमानी ने कहा कि मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. शहर की बारिश पर जारी विशेष बुलेटिन में विभाग ने कहा कि अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में छिटपुट ‘‘भारी से बुहत भारी बारिश’’ के साथ ‘‘मूसलाधार बारिश’’ होने की संभावना है.

बिजली, पानी की सेवाएं प्रभावित हो सकती है- मौसम विभाग

उसने कहा कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर सकता है. बारिश के कारण बिजली और पानी की सेवाएं, स्थानीय यातायात आदि भी प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ जिले के दादर में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 15.9 सेंटीमीटर, परेल में 13.2 सेंटीमीटर, कोलाबा में 12.9 सेंटीमीटर, वर्ली में 11.7 सेंटीमीटर, संताक्रूज में 10.6 सेंटीमीटर, बोरिवली में 10.1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

बांद्रा में 9.5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई- मौसम विभाग

सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे के बीच संताक्रूज में 6.3 सेंटीमीटर, बांद्रा में 9.5 सेंटीमीटर, कोलाबा में 1.2 सेंटीमीटर, महालक्ष्मी में 5.3 सेंटीमीटर और राममंदिर में 6.3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!