बेंगलुरू: लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शराब की बिक्री पर लगा बैन, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

बता दें कि बेंगलुरू में कल मंगलवार रात 8 बजे से 22 जुलाई की सुबह तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है.

बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 22 जुलाई की सुबह तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया जा चुका है. अब बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिया है कि लॉकडाउन खत्म होने तक इलाके में ऑनलाइन शराब की बिक्री नहीं हो पाएगी.

ये संपूर्ण लॉकडाउन बेंगलुरू में मंगलवार की रात 8 बजे से शुरू हो चुका है और 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सात दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन का एलान 11 जुलाई को किया गया था.

इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए ये जरूरी कदम हैं और लोगों ने इसका महत्व भी समझा है. उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस को लॉकडाउन लागू करने के लिए बल प्रयोग करने को अपरिहार्य न बनाएं.

बोम्मई ने कहा, ‘‘यातायात आवाजाही कम है, लॉकडाउन का वातावरण हर जगह है, मैं महसूस करता हूं कि लोगों ने इसके महत्व को समझा है…सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन महत्वपूर्ण है, पिछली बार संक्रमण दर इस स्तर पर नहीं था.

मंत्री ने कहा, ‘‘ऐसे क्षेत्र हैं जहां संक्रमण के ज्यादा मामले हैं – करीब पांच जिले और बेंगलुरु शहर में लॉकडाउन है. लोग यह समझ गए हैं कि बंद कोरोना वायरस की कड़ी तोड़ने के लिए है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कृपया पुलिस के लिए बल प्रयोग करना अपरिहार्य न बनाएं.’’

कर्नाटक के धारवाड़, दक्षिणा कन्नड़, कलबुर्गी (सिर्फ शहरी इलाके), बीदर, रायचुर (रायचुर शहर और सिंधनुर) और यादगीर में भी बंद की घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि लोगों को दोपहर 12 बजे तक सब्जियां और जरूरी सामान खरीदने की अनुमति है. बंद का किसी भी तरह से उल्लंघन करने को लेकर सरकार ने लोगों को आगाह किया है. 14 जुलाई शाम तक राज्य में संक्रमण के 44,077 मामले हैं और अब तक 842 लोगों की मौत हो चुकी है और 17,390 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. बेंगलुरु शहरी जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 20,969 मामले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!