इंदौर :पूर्व नौकर ने मौजूदा नौकरानी की मदद से मालिक के घर से चुराए 51 लाख और अपने घर मे चूल्हे के पास गड्ढा खोदकर छुपा दिए, 41 लाख बरामद

इंदौर। इंदौर में पूर्व नौकर ने मौजूदा नौकरानी की मदद से मालिक के घर से 51 लाख रुपये चुराए और अपने घर मे चूल्हे के पास गड्ढा खोदकर छुपा दिए थे। वारदात का पता लगाकर पुलिस ने करीब 41 लाख बरामद कर लिए है।


आरोपी का नाम रामु उर्फ रामकिशन पिता हरसंहि उम्र 24 साल निवासी ग्राम रोडिया थाना गोगावा जिला खरगोन व राधा नेपाली है।

मामला इस प्रकार है कि इंदौर के पुलिस थाना कनाडिया क्षेत्रअंतर्गत गत तीन जुलाई को फरियादी विवेक चुग पिता मोहन लाल चुग उम्र 32 साल निवासी 85 प्रगति विहार कालोनी इंदौर ने घर में एक लाख रूपये नगदी चोरी की सूचना दी गई थी। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच पडताल में पाया कि घर से 50 लाख रूपये का एक और बैग भी चोरी गया है।

इस प्रकार कुल 51 लाख नगदी की चोरी होना पाया गया। एक लाख रूपये फरियादी विवेक चुग द्वारा अपने बैग में रखे थे जबकि 50 लाख रुपये विवेक के पिता मोहन चग द्वारा लाकडाउन के पश्चात विभिन्न फर्मों का व्यापार की राशि के आये हुए रुपये घर पर ही रखे थे जो भी मय बैग के चोरी होना पाया गया ।


आरोपी पर अधिक खर्च करने से हुआ संदेह
उक्त जानकारी के पश्चात पुलिस द्वारा फरियादी के सभी नौकरों से तथा आने जाने वालों की जानकारी लेकर उन पर नजर रखी गई तथा वर्तमान एवं पूर्व के नौकरों की जानकारी एवं उनके क्रियाकलाप एवं अपराधिक रिकार्ड की जानकारी एकत्रित की गई, तो पूर्व में रहा नौकर रामू का आचरण संदिग्ध पाया गया। उसने अपने घर में अचानक ही टाइल्स लगाने का एवं अन्य खरीददारी करने के लिये घूमना जाना व अधिक खर्च करना पाया गया।

संदिग्ध रामू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई तो वह टूट गया और अपनी एक अन्य सहयोगी पूर्व मित्र राधा नेपाली के साथ घटना को अजाम देना बताया गया है। राधा वर्तमान में फरियादी चुग के घर पर कार्यरत हैं जिसने रामू को बड़ी मात्रा में रकम घर पर होने की सूचना दी थी। योजना के मुताबिक रात्रि के समय रामू अपने गांव से इंदौर आया तथा उसने फरियादी के घर का कैमरा टेढ़ा करके राधा के साथ मिलकर घर में चोरी की।

इसके बाद मामला शांत होने पर हिस्सा बटवारा करने की योजना बनाई और चुराई गई राशि अपने गांव ले गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की राशि का बैग अपने घर नाम रोडिया में चूल्हे के पास गड्डा खोदकर उसमें छुपा दिया था और ऊपर से वहाँ जलाऊ लकडी रख दी थी। इसी में से राशि वह खर्च करता रहा।


पुलिस द्वारा आरोपी रामू की निशादेही से उक्त स्थान से 40 लाख 83 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आरोपी की बोलेरो गाडी जप्त की गई हैं। शेष राशी के लिये अभिरक्षा के आरोपी रामु एवं राधा नेपाली से पूछताछ की जा रही है ।

उक्त वारदात का पता लगाने में आईजी विवेक शर्मा, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा, एसपी विजय खत्री, एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया के निर्देशन में थाना प्रभारी कनाडिया आर.डी.कानवा व उनकी टीम के उप निरीक्षक बलवीर रघुवंशी , आर , प्रदीप , आरक्षक , आरक्षक इमस्त , आरक्षक अमित की भूमिका रही ।

आम लोगो के लिए सुझाव: –
घटना में आम लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण सुझाव यह है कि घर में काम करने वाले या रहने वाले किरायेदायें के बारे मे जानकारी पुलिस को अवश्य रूप से दो।

हमेशा नौकरों / किरायेदारों का आपराधिक चरित्र सत्यापन अवश्य करावे ताकि जान माल सुरक्षित हो तथा घर में यदि अधिक नौकर या बाहरी लोगों का आना जाना हो तो डिजिटल लॉकर का उपयोग करें और घर मे अधिक ज्वैलरी व नगदी रखने से बचें।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!