गहलोत की जादूगरी के आगे पायलट की क्रैश लैंडिंग, सीएम की बैठक में शामिल हुए 109 विधायक

सचिन पायलट को मनाने में राहुल गांधी सफल नहीं हुए. अब प्रियंका गांधी ने कमान संभाली है और राजनीतिक संकट सुलझाने की कोशिश कर रही हैं.

नई दिल्ली: सचिन पायलट के बगावती रुख के बाद राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत की सरकार पर छाया सियासी संकट टल गया है. गहलोत द्वारा बुलाई गई विधायक दल की बैठक में 109 विधायक शामिल हुए. 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में बहुमत के लिए 101 विधायकों की जरूरत होती है. वर्तमान समय में अशोक गहलोत के पास पूर्ण बहुमत दिख रहा है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री ​अशोक गहलोत के निवास पर जयपुर में विधायक दल की बैठक के दौरान सीएम, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय माकन और अन्य कांग्रेस नेता विक्ट्री का निशान दिखाते नजर आए. इस दौरान सीएम गहलोत काफी आश्वस्त नजर आए.

अब कांग्रेस में पायलट का भविष्य क्या होगा?

सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है कि राहुल गांधी ने सचिन पायलट को मनाने की कोशिश की थी और दो दिन पहले तक राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच संपर्क हो रहा था, हालांकि सचिन पायलट को मनाने में राहुल गांधी सफल नहीं हुए. अब प्रियंका गांधी ने कमान संभाली है और राजनीतिक संकट सुलझाने की कोशिश कर रही हैं.

इससे पहले कल सचिन पायलट की तरफ से दावा किया गया था कि 30 विधायक उनके साथ हैं और अशोक गहलोत की सरकार अल्पमत में है. खबरें यह भी थी कि पायलट बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. कांग्रेस पार्टी की तरफ से व्हिप जारी होने के बावजूद पायलट और उनके समर्थक कुछ एमएलए, विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए, इसलिए पार्टी की तरफ से अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की भी काफी हद तक संभावना है.

पायलट के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे खुले हैं- सुरजेवाला

विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इस दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ”कांग्रेस नेतृत्व ने पिछले 48 घंटे में सचिन पायलट से अनेकों बार वार्तालाव और चर्चा की है. व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा वाजिब हो सकती है लेकिन राजस्थान व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा से बड़ा है.”

सुरजेवाला ने कहा, ”कभी-कभी वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो जाता है जो प्रजा​तांत्रित प्रणाली में स्वा​भाविक है. परन्तु वैचारिक मतभेद पैदा होने से चुनी हुई अपनी ही पार्टी की सरकार को कमजोर करना या बीजेपी को खरीद-फरोख्त का मौका देना अनुचित है.” उन्होंने कहा कि ”अगर कोई मतभेद है तो सचिन पायलट समेत सभी विधायकों के लिए कांग्रेस पार्टी के दरवाजे सदैव खुले थे, हैं और रहेंगे.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!