प्रद्युम्न सिंह लोधी को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया

प्रद्युम्न सिंह लोधी जो आज कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किए हैं उनको मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा – नागरिक आपूर्ति खाद्य निगम का अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल. मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल की बड़ा मलहरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर डेढ वर्ष पहले विधायक चुने गए प्रद्युम्न सिंह लोधी ने आज यहां विधायक पद से त्यागपत्र देने के बाद औपचारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में श्री लोधी ने भाजपा की औपचारिक तौर पर सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर लोधी ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अपने अंचल की एक सिंचाई परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसे मुख्यमंत्री ने आज ही स्वीकृति प्रदान कर दी। यह परियोजना साढ़े चार सौ करोड़ रुपयों की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के मुख्य ध्येय को लेकर ही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अंचल का विकास भी उनकी प्राथमिकता है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इसी अंचल से आते हैं और उनकी भी भावनाओं के अनुरूप इस अंचल का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोधी ने विधानसभा की सदस्यता त्याग कर भाजपा का दामन थामा है। यह उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए किया है और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कहा कि लोधी बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा में आए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में पहले के वर्षों में भी काफी विकास हुआ है और आगे भी होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!