इंदाैर के काॅलाेनाइजर का कारनामा/ खेती की जमीन पर बिना टीएनसी से नक्शा पास कराए बेच दिए प्लाॅट

देवास. इंदौर निवासी एक कॉलोनाइजर ने उज्जैन रोड खजुरियाजागीर में एक हेक्टेयर कृषि भूमि को कॉलोनी के रूप में परिवर्तित कर बिना टीएनसी नक्शा पास कराए लोगों को प्लाटिंग कर बेच दी। इसकी शिकायत लोगों ने तत्कालीन कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय को थी। इस पर पांडेय ने राजस्व विभाग को जांच करने के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी नायब तहसीलदार पूनम तोमर थीं।

जांच में पाया कि इंदौर के कॉलोनाइजर सोहन नांदेल ने देवास के दिलीप अग्रवाल से एक हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी और बिना शासन की अनुमति और टीएनसी नक्शा पास कराए और ग्राम पंचायत खजुरियाजागीर से बिना अनुमति के कृषि भूमि में कॉलोनी डेवलप कर प्लॉट बेचना चालू कर दिए। साथ ही करीब 50 लोगों को अच्छी कॉलोनी डेवलप के नाम से प्लाट बेच दिए। 13 जून को प्रभारी तहसीलदार पूनम तोमर ने कोतवाली टीआई को कॉलोनाइजर सोहन नांदेल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। कोतवाली टीआई ने थानाक्षेत्र बीएनपी को आवेदन कार्रवाई के लिए भेज दिया था।

प्रभारी तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया कि इंदौर के कॉलोनाइजर सोहन नांदेल ने अवैध रूप से कॉलोनी काटकर लोगों को प्लाट बेच दिए हैं। जांच में पाया कि उसने टीएनसी से नक्शा पास कराए बिना ही कॉलोनी काट दी। जिला प्रशासन के आदेश पर मैंने कॉलोनाइजर के विरुद्ध थाना बीएनपी में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई और कलेक्टर को अपना जांच प्रतिवेदन सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कॉलोनाइजर सोहन नांदेल इंदौर ने आनंद फर्म के नाम से कॉलोनी विकसित कर लोगों को अवैध तरीके से प्लाॅट काटकर बेचे जा रहे थे। तहसीलदार पूनम तोमर के आवेदन पर कॉलोनाइजर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!