दमोह में कांग्रेस नेता की हत्या, बसपा विधायक के पति समेत 7 के खिलाफ एफआईआर

दमोह जिले के हटा में कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे पर शुक्रवार को बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया था। देवेंद्र 12 मार्च को ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। पुलिस ने मामले में पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई के पति गोविंद सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह देवेंद्र चौरसिया अपने बेटे के कांग्रेस कार्यालय जा रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। चौरसिया और उनके बेटे को हटा के नजदीकी अस्पताल लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान कांग्रेस नेता की मौत हो गई। वहीं, बेटे की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

कांग्रेस नेता के परिजनों ने पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के पुत्र इंद्रपाल पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रमाबाई के पति गोविंद सिंह, देवर कौशलेंद्र सिंह, भतीजा गोलू सिंह, श्रीराम शर्मा, अमजद पठान, लोकेश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के बेटे इंद्रपाल पटेल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 

हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश

शुरुआती जांच में हमले का कारण राजनीतिक रंजिश बताया जा रहा है। चौरसिया के परिजनों ने हमलावरों पर 4 लाख रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है। 2014 में देवेंद्र चौरसिया ने बसपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था। चार दिन पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनके छोटे भाई की पत्नी लता चौरसिया जिला पंचायत सदस्य है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!