विकास दुबे की एनकाउंटर की आशंका को लेकर कल देर रात SC में दायर की गई थी PIL

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विकास दुबे के पांच सहयोगियों की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई थी। आपको बता दें कि सभी पांचों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। 

इस याचिका में विकास दुबे के मारे जाने से पहले उसको कथित एनकाउंटर में ढेर किए जाने की संभावना भी व्यक्त की गई थी। याचिकाकर्ता घनश्याम उपाध्याय ने याचिका दाखिल करके दुबे को पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया कि मुठभेड़ के नाम पर पुलिस द्वारा आरोपियों को मारना कानून के शासन के खिलाफ है और यह मानव अधिकार का गंभीर उल्लंघन है और यह देश के तालिबानीकरण से कम नहीं है।

दुबे को यूपी पुलिस ने शुक्रवार सुबह कानपुर के पास एक मुठभेड़ में मार गिराया। जब यह एनकाउंटर हुआ तब उत्तर प्रदेश पुलिस गैंगस्टर को मध्य प्रदेश के उज्जैन से लेकर आ रही थी, जहां उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि पुलिस काफिले में जिस कार में दुबे बैठा था वह वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि दुबे की कार पलट जाने के बाद उसने भागने की कोशिश की और एक खेत में घुस गया। पुलिस ने दुबे का पीछा किया और उसे सरेंडर करने के लिए  लेकिन जब उसने ऐसा नहीं किया तो उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। विकास दुबे पर कानपुर के पास बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप था। 

पुलिस ने दुबे के प्रमुख सहयोगियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया।  जबकि 3 जुलाई को – जिस दिन आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे – उसके दो साथी, प्रेम प्रकाश पांडे और अतुल दुबे को एक मुठभेड़ में मारे गए थे। 8 जुलाई को पुलिस ने एक अन्य सहयोगी अमर दुबे को मार गिराया, जिस पर 50 हजार रुपये का ईनाम था। 
9 जुलाई को कानपुर कांड में गैंगस्टर विकास दुबे के दो और साथी कानपुर और इटावा जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए। कानपुर में प्रभात मिश्रा को पुलिस ने मार गिराया जब उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और विकास दुबे के एक अन्य सहयोगी, प्रवीण उर्फ बाउवा दुबे को इटावा में एक मुठभेड़ में गोली मार दी गई। मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!