कानपुर कांड: टीवी स्टूडियो में LIVE सरेंडर करेगा विकास दुबे? ड्रामे को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद

कानपुर एनकाउंटर कांड का मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर विकास दुबे टीवी स्टूडियो में जाकर लाइव सरेंडर करने की फिराक में है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमा मुस्तैद हो गया है। नोएडा सेक्टर-16 स्थित फिल्म सिटी जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। लाइव सरेंडर के ड्रामे को पुलिस हर हाल में रोकने के लिए जुट गई है।

कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हुई फायरिंग में अधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद से ही यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम विकास दुबे की तलाश कर रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली के पास फरीदाबाद में बुधवार सुबह पुलिस ने रेड मारी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास दुबे यहां पर मौजूद है। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह फरार हो गया। इस रेड में फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी का सबसे अधिक इनामी राशि वाला अपराधी

दूसरी तरफ, वारदात के इतने बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही वह प्रदेश का सबसे अधिक इनामी राशि वाला अपराधी हो गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी घोषणा की। इससे पहले डीजीपी एचसी अवस्थी ने इनाम की राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर ढाई लाख रुपए कर दी थी। इस घटना से पहले विकास पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। छह दिनों में उस पर घोषित इनाम की राशि चार बार बढ़ाई गई। विकास के घर दबिश देने गए डीएसपी सहित आठ पुलिस कर्मियों की शहादत को भी छह दिन हो चुके हैं। विकास की तलाश में पुलिस की 60 टीमें और एसटीएफ की छह टीमें यूपी के अलावा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। 

आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद कानपुर के चौबेपुर थाने में आईपीसी की धारा- 147, 148, 149, 302, 307 व 394 के अलावा सात सीएलए एक्ट के तहत विकास दुबे और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मुकदमे में गिरफ्तारी के लिए उस पर इनाम घोषित किया गया है।

विकास दुबे गिरोह का शार्पशूटर मारा गया

कुख्यात अपराधी और आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में आरोपित विकास दुबे गिरोह के शार्पशूटर अमर दुबे को हमीरपुर के मौदहा में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया। घटना में मौदहा कोतवाल व एसटीएफ सिपाही हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अमर विकास दुबे का भतीजा बताया जा रहा है। एसटीएफ व पुलिस ने उसके कब्जे से एक आटोमैटिक पिस्टल बरामद की है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!