शराब की अवैध कमाई से कांग्रेस को हो रही है लोकसभा चुनाव की फंडिंग : BJP

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर शराब की अवैध बिक्री, प्रिंट रेट से अधिक मूल्य में शराब विक्रय कर कांग्रेस पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में फंडिंग करने का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता व विधायक शिवरतन शर्मा ने शराब विक्रय में राज्य सरकार पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेचने और अवैध कमाई से कांग्रेस पार्टी के लिए फंडिंग कर लोकसभा चुनाव में राजनीतिक इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने सरकार पर 200 करोड़ महीना की अवैध कमाई का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में शराब को लेकर जो रेट चार्ट है उससे अधिक मूल्यों पर शराब का विक्रय कर राज्य सरकार अंतर की राशि से प्राप्त अवैध कमाई से सीधे कांग्रेस पार्टी के लिए फंड एकत्रित कर रही है।

शराबबंदी का झूठा वादा करके सरकार में आई भूपेश बघेल की यह सरकार वादाखिलाफी करते हुए शराब के अलग-अलग ब्रांड पर तय मूल्य से अधिक राशि वसूले का काम कर रही है। कांग्रेस की इस सरकार में ना सिर्फ शराब से अवैध कमाई का गोरख धंधा चल रहा है अपितु इस गोरख धंधे की कमाई को लोकसभा चुनाव के फंडिंग के दृष्टिकोण से और अधिक उगाही के लिए सरकार के संरक्षण में कोचियों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने ही नियम बनाया है कि एक व्यक्ति को 4 बॉटल से अधिक शराब नहीं देंगे और सरकार के संरक्षण में ही कोचियों को पेटी के पेटी शराब देकर उनसे अवैध कमाई कर कांग्रेस पार्टी की लोकसभा चुनाव में फंडिंग करने बढ़ावा दिया जा रहा है।

शर्मा ने मीडिया से कहा कि आज आप प्रदेश के किसी भी दुकान में जाकर इन तमाम तथ्यों की जांच कर सकते है, शराब के तमाम ब्रांड तय मूल्यों से अधिक में आपको प्राप्त होंगे। गांव-गांव में कोचियों के माध्यम से शराब की उपलब्धता सहज उपलब्ध है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!