शत्रुघ्न सिन्हा ने शिवराज सरकार पर तंज कसा, कहा- एमपी में भाजपा तीन खेमों में बंटी- महाराज, नाराज और शिवराज

भोपाल. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश सरकार में पहले मंत्रिमंडल और फिर विभागों के बंटवारे में देरी पर तंज कसा है। सिन्हा ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा- मध्य प्रदेश में भाजपा तीन खेमों में बंट गई है। पहला- महाराज, दूसरा- नाराज और तीसरा- शिवराज। 

अभी तक नहीं बंटा विभाग
2 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार 5 दिन बाद विभागों के बंटवारे में पेंच फंसा है। शिवराज दिल्ली से वापस भोपाल आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि अभी और होमवर्क होना बाकी है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सौदा हो रहा है। सौदे से सरकार बनी, सौदे से मंत्रिमंडल बना और सौदे से ही विभाग बंटेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सब देख रही है और उन्हें उम्मीद है कि वह ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। 

अहम विभागों पर सिंधिया की नजर
कमलनाथ सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के पास स्वास्थ्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, परिवहन, श्रम और खाद्य विभाग थे। बताया जा रहा है कि सिंधिया ये विभाग अपने समर्थकों को दिलाने की जुगत में हैं। इन विभागों के अलावा कुछ अन्य अहम विभागों पर भी सिंधिया और उनके सहयोगी मंत्रियों की निगाहें हैं।

शिवराज जो विभाग चाह रहे, केंद्रीय नेतृत्व उन पर राजी नहीं
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री भी वाणिज्यिक कर, आबकारी, महिला बाल विकास, परिवहन, ऊर्जा, उद्योग, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास समेत कुछ विभाग अपने करीबी मंत्रियों के पास रखना चाहते हैं। केंद्रीय नेतृत्व इस पर तैयार नहीं हो रहा। हालांकि, प्रदेश संगठन ने कुछ नए नाम सुझाए हैं, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नड्‌डा और संतोष को लेना है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!