यस बैंक घोटाले में ED पहली बार करेगी भारत से बाहर कार्रवाई

वर्तन निदेशालय (ईडी) ने अगले सप्ताह राणा कपूर से जुड़ी लगभग 50 करोड़ रुपये की सेंट्रल लंदन की संपत्ति के साथ-साथ फिक्स्ड डिपॉजिट अटैच करने की तैयारी कर ली है। लंदन में राणा कपूर संपत्ति की कुर्की जांच एजेंसी द्वारा यस बैंक केस में विदेश में उठाया गया पहला कदम होगा। 

एजेंसी ने राणा कपूर की बेटी राखी कपूर द्वारा संचालित कंपनी डूइट क्रिएशन जर्सी लिमिटेड की पहचान की है, जिसमें 83 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। लंदन में राणा कपूर की तीन संपत्तियां हैं, जिनमें 77 साउथ ऑडली स्ट्रीट में एक ऑफिस के संग गेस्ट हाउस, जिसकी कीमत लगभग 107 करोड़ रुपए है। इसके अलावा अन्य आवासी संपत्ति भी है।

एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि सेंट्रल लंदन स्थित एक संपत्ति को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अगले सप्ताह अटैच किया जाएगा। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस मामले में राणा कपूर के वकील सुभाष जाधव ने टिप्पणी से इनकार कर दिया।

जांच एजेंसी ने राणा कपूर के परिवार के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की है। साथ ही साथ उनके द्वारा दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, यूएस, यूके और यूके में बंगले, विला, क्लब, रिसॉर्ट, अपार्टमेंट, फार्मलैंड की पहचान की गई है। इनकी कीमत कई हज़ार करोड़ रुपये है। पहली नजर में यह कहा जाता है कि ये सारी संपत्तियां गलत तरीके से लोन देने के बदले मिले कमीशन से अर्जित की गई हैं।

इनमें से तीन बंगले अकेले दिल्ली के लुटियन जोन में हैं। जो कि 40 अमृता शेरगिल मार्ग (375 करोड़ रुपये), 18 कौटिल्य मार्ग (195 करोड़ रुपये) और 20 सरदार पटेल मार्ग (175 करोड़ रुपये) है। मुंबई के पास अलीबाग में 7.5 एकड़ की प्राइम बीच के सामने जमीन भी है।

ईडी पहले ही भारत में 59 करोड़ रुपये की संपत्तियां संलग्न कर चुकी है। एक अधिकारी ने कहा कि यह यस बैंक घोटाले में विदेश में पहली बार संपत्ति अटैच की जाएगी। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दोनों ने यस बैंक और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ क्रमशः मई और जून में चार्जशीट दायर की है।

ईडी ने दावा किया है कि राणा कपूर ने वर्षों तक अवैध गतिविधियों को चलाने के लिए यस बैंक को अपने व्यक्तिगत जागीर के रूप में इस्तेमाल किया। साथ ही कई खराब लोन भी बांटे। राणा कपूर फिलहाल मुंबई के तलोजा जेल में बंद है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!