रक्षा मंत्री से चंबल में सैनिक स्कूल खोलने की मांग : सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से प्रदेश के चंबल इलाके के भिंड – मुरैना जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की। प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को दिल्ली में सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। मार्च 2020 में मुख्यमंत्री बनने के बाद चौहान की रक्षा मंत्री के साथ यह पहली भेंट है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने चम्बल संभाग के भिण्ड-मुरैना जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग रक्षा मंत्री से की।

चौहान के हवाले से उन्होंने कहा कि यह मांग काफी अरसे से लम्बित है। 2017 में रक्षा मंत्रालय के संस्थान डीआरडीओ के लिए 334 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार द्वारा दी गयी थी। तब तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके एवज में चम्बल संभाग में सैनिक स्कूल खोले जाने की बात कही थी। चौहान ने बताया कि सैनिक स्कूल के लिए राज्य सरकार ने जमीन भी चिन्हित कर ली है।
   
मुख्यमंत्री ने बताया कि भिण्ड-मुरैना जिले के लगभग हर घर से एक नौजवान सेना में भर्ती होता है और देश की सीमाओं की रक्षा करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में सैनिक स्कूल खुलने से यहां के युवा न केवल जवान बल्कि सेना में बड़े अधिकारी भी बनेंगे और देश की सीमाओं की रक्षा में अपना योगदान देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!