चंद्रग्रहण के साथ गुरु पूर्णिमा आज

गुरू पूर्णिमा: 5 जुलाई को चंद्रग्रहण के साथ ही आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा भी है। अपने गुरुजनों के सम्मान में हिन्दू बौद्ध और जैन धर्म के अधिकांश लोग गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते हैं। इस बार गुरु पूर्णिमा का यह त्योहार 5 जुलाई, दिन रविवार को है। गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरणमासी यानी फुल मून वाले दिन मनाया जाता है। इस दौरान सभी शिष्य गुरुमंत्र देने वाले/ज्ञान देने वाले अपने गुरुओं की पूजा करते हैं। द्रिगपंचांग के अनुसार, गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि आज के दिन वेदव्यास का जन्म हुआ था। वेदव्यास ही महाभारत के रचयिता माने जाते हैं।

बहुत से लोग गुरु पूर्णिमा के मौके पर सत्यनारायण की कथा भी सुनते हैं। लोग अपने घरों के सामने बंदनवार सजाते हैं। तुलसी दल मिला हुआ प्रसाद बांटते हैं। आज के दिन पूजा में लोग अपने देवताओं को फल, मेवा अक्षत और खीर का भोग लगाते हैं। बहुत से लोग तो गुरु पूर्णिमा का दिन ध्यान-साधना में बिताते हैं।


गुरु पूर्णिमा का यह पर्व भिन्न-भिन्न लोगों में विभिन्न प्रकार से मनाया जाता है। इनमें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत नदी, सरोवरों में स्नान और पूजा पाठ से करते हैं। लोग अपने अध्यात्मिक गुरुओं के दर्शन भी करते हैं। शाम को अंत में मंगल आरती की जाती है। यह दिन व्रत के लिए भी बहुत ही पवित्र माना जाता है। व्रत करने वाले लोग पूरे दिन अन्न का सेवन नहीं करते और ना ही नमक का सेवन करते। 

भारत में 5 जुलाई का ग्रहण समय- 
5 जुलाई का चंद्रग्रहण एक मांद्य ग्रहण है, जिस कारण से इसका किसी भी राशि पर कोई असर नहीं होगा। चंद्र ग्रहण भारत में सुबह 8:37 बजे से 11:22 बजे रहेगा। हालांकि ग्रहण के दौरान लोग मंदिरों में पूजा पाठ नहीं करते बल्कि भगवान के नाम का स्मरण करते हैं। लेकिन इस बार का ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण है और यह भारत में दिखाई भी नहीं देगा ऐसे में इसका कोई खास महत्व नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!