PM मोदी ने युवाओं को दिया ऐप बनाने का चैलेंज

चीन के 59 ऐप्स को बैन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रैगन को बड़ा झटका दिया है. गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सरकार चीन पर डिजिटल स्ट्राइक कर चुकी है. इन सबके बीच पीएम मोदी अब ऐप्स के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में जुट गए हैं. उन्होंने शनिवार को कहा कि वह आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज लॉन्च करने जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा आगे आएं और ट्विटर, फेसबुक और टिकटॉक जैसे भारतीय ऐप बनाएं. मैं भी इन्हें ज्वॉइन करूंगा. पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि आज मेड इन इंडिया ऐप्स बनाने के लिए तकनीकी और स्टार्टअप कम्युनिटी के बीच अपार उत्साह है. इसलिए @GoI_MeitY और @AIMtoInnovate मिलकर इनोवेशन चैलेंज शुरू कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर आपके पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है या फिर आपको लगता है कि कुछ अच्छा करने का दृष्टिकोण और क्षमता है तो टेक कम्युनिटी के साथ जुड़ जाइए. प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर अपने विचार रखे हैं.
चीन के खिलाफ आक्रामक हुई सरकार

बता दें कि 15 जून की घटना के बाद मोदी सरकार चीन के खिलाफ काफी आक्रामक हो गई है. शुक्रवार को ही पीएम मोदी ने लेह का दौरा किया और बिना नाम लिए चीन पर हमला बोला. पीएम मोदी ने यहां पर जवानों का हौसला बढ़ाया. प्रधानमंत्री ने लेह में घायल जवानों से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत न कभी झुका है और न ही झुकेगा.

चीन पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है. अब विकासवाद का समय आ गया है. तेजी से बदलते हुए समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है. विकासवाद के लिए अवसर है और विकासवाद ही भविष्य का आधार है. पीएम मोदी के इस बयान से चीन को मिर्ची लग गई. नई दिल्ली स्थित चीन के दूतावास ने कहा है कि हमें विस्तारवादी कहना आधारहीन है. हमने 14 में से 12 पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद सुलझाया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!