इंदौर. एमपी बोर्ड का10वीं का नतीजा शनिवार को जारी हुआ। इसमें 62.84% स्टूडेंट्स पास हुए। ये पिछले साल के रिजल्ट 61.32% से करीब 1% ज्यादा है। इस बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। इनमें 65.97% छात्राएं और 60.09% छात्र पास हुए। 15 छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। इसमें सबसे ज्यादा 5 छात्र गुना के हैं।
इंदौर की बात की जाए तो यहां के छात्र मैरिट लिस्ट में पिछड़ गए हैं। प्रदेश के 360 छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट (टॉप 10) में स्थान बनाया है। इंदौर की मेरिट 27वें नंबर से शुरू हुई। इंदौर के कुल 8 छात्र-छात्राएं मेरिट सूची में आए। इसमें निजी स्कूल के 7 और सरकारी स्कूल का एक छात्र शामिल है। मैरिट लिस्ट में एक छात्र तीसरे, एक छात्र 5वें, 3 छात्र 7वें और 3 छात्र 9वें स्थान पर रहे। हालांकि इंदौर जिले के महू की कविता और मंदसौर के हरिओम का नाम पहला स्थान पाने वालों में शामिल है।

कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार बोर्ड बिना किसी कार्यक्रम के रिजल्ट अलग-अलग जारी कर रहा है। बोर्ड ने 4 सरकारी वेबसाइट और मोबाइल फोन पर दो ऐप में यह रिजल्ट अपलोड किया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कोरोना की वजह से 10वीं का नतीजा पहले घोषित किया गया है। पिछले साल बोर्ड का रिजल्ट तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी किया था और 2018 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रिजल्ट जारी किया था।
मुख्यमंत्री ने 10वीं के बचे पेपर रद्द कर दिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 मई को कहा था कि दसवीं के बाकी बचे पेपर नहीं होंगे। हाईस्कूल के अब तक जितने भी पेपर हुए हैं, उन्हीं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 10वीं के पहली, दूसरी और तीसरी भाषा के पेपर नहीं हो पाए थे। 12वीं हायर सेकंडरी स्कूल के लिए परीक्षा के बाकी पेपरों की परीक्षा ली गई थी। ये परीक्षाएं 8 जून से 16 जून के बीच हुईं।
मालवा निमाड़ के इन बच्चों ने बनाई मैरिट लिस्ट में जगह
| नाम | जिला | स्थान |
| हरिओम पाटीदार | मंदसौर | पहला |
| राजनंदिनी सक्सेना | उज्जैन | पहला |
| सिद्धार्थ शेखावत | नागदा उज्जैन | पहला |
| हर्ष प्रताप सिंह | पीथमपुर धार | पहला |
| कविता लोधी | महू, इंदौर | पहला |
| कशिश उड़िया | गरोठ मंदसौर | तीसरा |
| युक्ता चौधरी | देवास | तीसरा |
| शालू वर्मा | धार | तीसरा |
| महुआ घोष | इंदौर | तीसरा |
| माहि विश्वकर्मा | महू, इंदौर | तीसरा |
| निहारिका गर्ग | नीमच | पांचवा |
| जयश्री पराशर | नीमच | पांचवा |
| तनीषा मालवीय | नीमच | पांचवा |
| स्वस्ति दवे | उज्जैन | पांचवा |
| कुलदीप जाट | उज्जैन | पांचवा |
| पीयूष बैरागी | उज्जैन | पांचवा |
| आशुतोष परमार | कालापीपल शाजापुर | पांचवा |
| अंबिका मिश्रा | देवास | पांचवा |
| संसारिका वैष्णव | इंदौर | पांचवा |
| बुरहानुद्दीन मर्चेंट | अलीराजपुर | पांचवा |
| विनोद बबेरिया | झाबुआ | छटवां |
| चारू वर्मा | खरगोन | छटवां |
| नामवसी सिकलीगर | खंडवा | छटवां |
| पायल जैन | मंदसौर | सातवां |
| मोहित पाटीदार | नीमच | सातवां |
| स्नेहा श्योपुरा | नीमच | सातवां |
| अंशिता द्विवेदी | उज्जैन | सातवां |
| जतिन गौर | नागदा उज्जैन | सातवां |
| सुहानी गुप्ता | उज्जैन | सातवां |
| नीरज सिंगनाथ | उज्जैन | सातवां |
| पंकज परमार | शाजापुर | सातवां |
| ईशा साेलंकी | देवास | सातवां |
| काया कुशवाहा | धार | सातवां |
| सूर्यांश पाल | इंदौर | सातवां |
| अभिषेक साहू | इंदौर | सातवां |
| गोपाल गर्ग | खरगोन | सातवां |
| मुस्कान रावत | बड़वानी | सातवां |
| आकाश कुमार | खंडवा | सातवां |
| अनंत वर्मा | खंडवा | सातवां |
| मेघा कुवंर | मंदसौर | आठवां |
| अभिषेक पंचोरी | मंदसौर | आठवां |
| हर्षिता कुशवाहा | जावद | आठवां |
| सुरेश नगर | उज्जैन | आठवां |
| हर्षिता राजपूत | शुजालपुर शाजापुर | आठवां |
| कार्तिक उपाध्याय | देवास | आठवां |
| हिमांशु चौधरी | नीमच | नौवां |
| मनीषा धाकड़ | नीमच | नौवां |
| हर्ष अग्रवाल | रतलाम | नौवां |
| हर्षित सोलंकी | रतलाम | नौवां |
| प्रियल जैन | उज्जैन | नौवां |
| विकाश मेवाड़ा | शाजापुर | नौवां |
| विशाखा भारतीय | देवास | नौवां |
| भावना नागर | देवास | नौवां |
| तनुश्री साेलंकी | देवास | नौवां |
| युवराज सिंह | देवास | नौवां |
| प्रियांशु विश्वकर्मा | देवास | नौवां |
| आदर्श सिंह | पीथमपुर धार | नौवां |
| दिया भाटी | इंदौर | नौंवा |
| श्वेता कुंवर | महू इंदौर | नौवां |
| जसप्रीत कौर | इंदौर | नौवां |
| दीप दंगे | इंदौर | नौवां |
| महक खान | खरगोन | नौवां |
| तनुश्री सोनी | खंडवा | नौवां |
| राघव अग्रवाल | खंडवा | नौवां |
| अंजलि गुर्जर | देवास | दसवां |
| पवन कम्भकार | आगर-मालवा | दसवां |
| पायल | खंडवा | दसवां |
| प्रगति राठौर | खंडवा | दसवां |
30 साल में पहली बार दोनों रिजल्ट अलग-अलग
लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं भी स्थगित कर दी थी। इसमें 20 मार्च से 31 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षा थीं। 1 से 11 अप्रैल तक चलने वाली दृष्टिहीन मूकबधिर (दिव्यांग) छात्रों की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई। 30 साल में पहली बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग घोषित किए जा रहे हैं। जुलाई के तीसरे हफ्ते में 12वीं का रिजल्ट आएगा।
सभी स्कूल-कॉलेज बंद
इससे पहले मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने संक्रमण के चलते सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए। प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 30 जून तक तक सरकारी और निजी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद करने का निणर्य लिया था। बाद में इसे 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया। शासन के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए।
यहां रिजल्ट देखे जा सकते हैं
- www.mpresults.nic.in
- www.mpbse.mponline.gov.in
- www.mpbse.nic.in
- https://www.fastresult.in
मोबाइल फोन ऐप
- गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE APP, MP Mobile और FastResult App पर
- Window App Store पर MP Mobile App पर
यह करना होगा
- अधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर लॉग-इन करें।
- एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।
- नया पेज कुछ नए ऑप्शन के साथ खुल जाएगा।
- यहां पर अपना रोल नंबर भरें।
- दूसरे में एप्लीकेशन नंबर भरें।
- सभी जानकारियों को जांचकर उसमें पूरी डिटेल भर दें।
- ओके करते ही एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसकी पीडीएफ फाइल ले सकते हैं।
- बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए 4 वेबसाइट और दो मोबाइल ऐप पर अपलोड किया रिजल्ट
- 10वीं के छात्रों के पहली, दूसरी और तीसरी भाषा के पेपर नहीं हो पाए, इसमें छात्रों को पास किया गया
- जुलाई के तीसरे हफ्ते में आएगा 12वीं का रिजल्ट, स्थागित पेपरों की परीक्षाएं जून में ली जा चुकीं
DB









