पीएम मोदी ने मसूद अजहर पर चीन के सामने सरेंडर किया:उमर अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मसूद अजहर के मामले में चीन के सामने सरेंडर करने के बाद आतंक के खिलाफ सख्त होने का दावा नहीं कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव ना कराने की वजह से पाकिस्तान की बड़ी जीत हुई है।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अजहर पर चीन के समक्ष और जम्मू एवं कश्मीर में चुनाव में देरी कर पाकिस्तान के समक्ष आत्मसमर्पण किया। भाजपा कैसे आतंक और आंतरिक सुरक्षा के विरुद्ध कड़े कदम उठाने का दावा कर सकती है। उमर ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर भी निशाना साधा। राहुल ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से डरते हैं, यही कारण है कि वह चीन के खिलाफ कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

रविशंकर पर साधा निशाना

अब्दुल्ला ने रविशंकर पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्रीजी, आपकी सरकार ने पाकिस्तान को तब छोटी जीत दी थी, जब आपने 2017 में अनंतनाग उपचुनाव रद्द कर दिया था और अब विधानसभा चुनाव नहीं कराकर आपने पाकिस्तान को बड़ी जीत दे दी है। अगर कोई पाकिस्तान को जश्न मनाने का मौका दे रहा है तो वह राहुल गांधी नहीं है। अपने घर में देखें सर।

चीन ने लगाया वीटो

बुधवार को चीन ने चौथी बार वीटो लगाकर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद को को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचा लिया। चीन ने वीटो लगाते हुए कहा कि इस कदम से मामले के “गहन और गहन मूल्यांकन” के लिए समय मिलेगा। ।विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे चीन के रवैये से निराशा हुई है। आतंकियों के खिलाफ हमारी कोशिशें जारी रहेंगी। मसूद अजहर भारत में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल है। उसे आतंकवादी घोषित करने तक हम हर संभव रास्ता अपनाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!