PM मोदी के लेह दौरे से चीन को लगी मिर्ची, कहा- सीमा पर हालात न बिगाड़े कोई देश

नई दिल्ली. भारत और चीन की सेना के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले कई दिनों से बढ़े तनाव के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अचानक लेह पहुंचना चीन को भी हैरान कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी का लेह दौर चीन को कड़ा संदेश दे रहा है. यही कारण है कि अब चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से बयान दिया गया है कि सीमा पर कोई भी पक्ष ऐसा कोई काम न करे, जिससे माहौल खराब हो.
हर दिन होने वाली ब्रीफिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सैन्य अधिकारी बातचीत से हल करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में दोनों देशों को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे सीमा पर चल रहा तनाव और ज्यादा बढ़े.
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लद्दाख पहुंच गए. लेह पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने सेना, एयरफोर्स और इंडो तिब्‍बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों से बात की. प्रधानमंत्री के कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि’फिलहाल पीएम मोदी नीमू के एक फॉरवर्ड लोकेशन पर हैं. यहा वो तड़के सुबह ही पहुंच गए थे. यह जगह 11,000 की ऊंचाई पर स्थित है. यह इलाका सिंध नदी के किनारे पर और जांस्कर रेंज से घिरी हुई बहुत ही दुर्गम जगह है.’
नीमू दुनिया की सबसे ऊंची और खतरनाक पोस्ट में से एक माना जाता है.अचानक पीएम मोदी के इस दौरे ने हर किसी को चौंका दिया. पहले इस दौरे पर सिर्फ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ही आना था. प्रधानमंत्री के दौरे में सैन्य अधिकारियों ने उन्हें सीमा से जुड़ी रिपोर्ट्स भी दी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!