50 हजार के इनामी फरार भू-माफिया सतबीर, संदीप और साजिद चंदनवाला गिरफ्तार, अमृतसर, वैष्णो देवी में काटी फरारी

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात को 50 हजार के इनामी फरार भूमाफिया सतबीर छाबड़ा, संदीप रमानी और साजिद चंदनवाला को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। सतवीर के खिलाफ रावजी बाजार और कनाड़िया थाने में एक- एक केस दर्ज हैं। इस पर 20 हजार का इनाम घोषित था। वहीं, संदीप के खिलाफ रावजी बाजार, खजराना, भंवरकुआं और कनाड़िया में केस दर्ज है। इस पर भी 20 हजार का इनाम पुलिस ने रखा था। इसके अलावा 10 हजार का इनामी भूमाफिया साजिद चंदनवाला को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके खिलाफ 40 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड हैं। यह एक मामले में फरार था। सतबीर भू-माफिया बॉबी छाबड़ा का भाई है, जो फरवरी में गिरफ्तार हो चुका है। सतबीर के घर से दबिश में टीम को करीब 10 संस्थाओं के रिकॉर्ड मिले थे। 

आरोपी सतवीर को पागनीस पागा स्थित खुद के मकान से हिरासत में लिया गया।

एंटी माफिया अभियान के तहत गिरफ्त में आए सतवीर और संदीप चोरी छिपे इंदौर में ही रिश्तेदारों के यहां फरारी काट रहे थे। इसकी सूचना के बाद टीम ने घर के आसपास से ही दोनों को गिरफ्तार किया। इससे पहले ये नांदेड साहब अमृतसर, वैष्णो देवी, पागपीस पागा और इंदौर स्थित मकान में फरारी काट चुके थे। ये दोनों ही भू-माफिया बाबी छाबड़ा के साथ अपराध में लिफ्त थे। मामले में कोर्ट ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वहीं, गिरफ्त में आए साजिद ने भोपाल में फरारी काटी थी। 

इंदौर स्थित घर पर भी काटी फरारी
क्राइम ब्रांच के अनुसार, फरार आरोपी संदीप रमानी, सतवीर छाबड़ा और साजिद चंदनवाला की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थी। सूचना के बाद तीनों ही टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। आरोपी संदीप रमानी को न्यू रानी बाग स्थित खुद के मकान से और आरोपी सतवीर को पागनीस पागा स्थित खुद के मकान से हिरासत में लिया गया। वहीं, साजिद चंदनवाला को आजाद नगर स्थित रिश्तेदार के घर से हिरासत में लिया गया। मामले में कनाड़िया पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। ये पिछले छह महीने से पुलिस और क्राइम ब्रांच को चकमा दे रहे थे। साजिद के खिलाफ 40 से भी अधिक आपराधिक रिकॉर्ड हैं। यह क्षेत्र का आदतन अपराधी है

साजिद चंदनवाला को आजाद नगर स्थित रिश्तेदार के घर से हिरासत में लिया गया।

बॉबी के भाई सतबीर, रमानी की तलाश में दिल्ली में दबिश
बॉबी के भाई सतबीर सिंह छाबड़ा और मैनेजर रमानी की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली में डेरा डाले थी। 22 फरवरी को टीम काे सूचना मिली थी कि दाेनाें साउथ दिल्ली के एक रिहायशी इलाके में छिपे हैं। इस पर टीम ने फ्लैट और रिसॉर्ट में दबिश दी, लेकिन इससे चंद मिनट पहले ही दोनों भाग गए। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि सतबीर और रमानी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पंजाब में भी दी थी दबिश
क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बॉबी छाबड़ा के भाई सतबीर छाबड़ा और साथी संदीप रमानी के पंजाब में होने की सूचना मिली थी। कुछ टीमें चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर और दिल्ली रवाना की गईं। चंडीगढ़ में पुलिस उनके काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन वे निकल गए थे।

14 फरवरी को पुलिस ने किया था बॉबी का गिरफ्तार
भूमाफिया बॉबी छाबड़ा को पुलिस ने 14 फरवरी को गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने बॉबी पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस उसे जमीन पर अवैध कब्जा, अवैध निर्माण समेत अन्य मामलों में तलाश रही थी। भूमाफिया बाॅबी छाबड़ा के खिलाफ 10 साल पहले हाउसिंग सोसायटी की जमीनों की धोखाधड़ी, जालसाजी के मामलों में पुलिस-प्रशासन द्वारा जो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, उन्हें निरस्त कराए जाने को लेकर एक याचिका भी दायर की गई थी।

बॉबी पर पुलिस ने विभिन्न हाउसिंग सोसायटी में सदस्यता सूची में बदलाव कर नए लोगों को प्लाॅट देने, सोसायटी की जमीन बेचने समेत अन्य मामलों में पुलिस ने बाॅबी पर केस दर्ज किए थे। सहकारिता विभाग के अफसर भी बाॅबी के खिलाफ नवभारत, राजगृही, जागृति हाउसिंग सोसायटी में प्लाॅट की गड़बड़ी करने के आरोप में केस दर्ज कराने गए थे, लेकिन सहकारिता विभाग के दस्तावेज पूरे नहीं होने पर वापस लौट आए थे।

DB

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!