कोरोना काल में छठी बार देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज एक बार फिर राष्ट्र के नाम संबोधन होने जा रहा है. देश में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती रफ्तार और सीमा पर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच होने वाले इस संबोधन पर हर किसी की नज़र है. देश में जब से कोरोना वायरस का संकट आया है, तब से अबतक प्रधानमंत्री ने कई अहम मौकों पर देश को संबोधित किया है. आज होने वाला उनका संबोधन ये छठा होगा. इससे पहले जनता कर्फ्यू के ऐलान से लेकर 20 लाख करोड़ के पैकेज तक पीएम ने राष्ट्र को संबोधित किया है.

कोरोना संकट में कब-कब राष्ट्र के नाम संबोधन?

19 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट पर पहली बार इसी दिन देश को संबोधित किया था. इस दिन जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया था, जो 22 मार्च को रखा गया.

24 मार्च: दूसरे संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन का ऐलान किया. जो 25 मार्च से शुरू हुआ और 21 दिन तक के लिए लगाया गया.

3 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में लोगों से दीया जलाने की अपील की. देश में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में रात को नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाया गया.
14 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लॉकडाउन 2.0 का ऐलान किया, जो कि 3 मई तक जारी रहा. इसके बाद के सभी लॉकडाउन गृह मंत्रालय की ओर से लगाए गए.
12 मई: प्रधानमंत्री ने आखिरी बार 12 मई को संबोधन दिया था, जिसमें उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था. इसके तहत देश के छोटे व्यापारियों, श्रमिक मजदूरों, गरीबों को आर्थिक मदद, लोन की मदद का ऐलान किया गया.

30 जून: अब आज शाम को चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम अपना संबोधन देंगे.

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं और ये संख्या 6 लाख के करीब पहुंच गई है. इस बीच सोमवार को ही सरकार ने अनलॉक 2 की जानकारी साझा की है.
 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!