सरकार ने 59 चीनी ऐप्लीकेशंस पर लगाया है प्रतिबंध

नई दिल्ली |  सरकार की ओर से प्रतिबंध लगने के बाद गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर से भी टिकटॉक ऐप को हटा दिया गया है। सरकार ने सोमवार शाम टिकटॉक, हेलो समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, जिन यूजर्स ने टिकटॉक ऐप को डाउनलोड किया हुआ है, वह ऐप पर वीडियो पोस्ट कर सकेंगे। लेकिन, अब कोई नया यूजर इस वीडियो ऐप को डाउनलोड नहीं कर सकेगा। देश में टिकटॉक के 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं और यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर के टॉप 10 ऐप्स में से एक हैं। वहीं, सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गईं अन्य ऐप में से ज्यादातर ऐप अभी भी प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में इन ऐप्स को भी दोनों ही जगह से हटा दिया जाएगा, जिसके बाद कोई भी यूजर डाउनलोड नहीं कर सकेगा। प्रतिबंध लगाए जाने के बाद टिकटॉक ने बयान जारी कर कहा कि उसने चीनी सरकार समेत किसी भी विदेशी सरकार के साथ यूजर्स का डाटा साझा नहीं किया है और न ही भविष्य में वह ऐसा करेगी। टिकटॉक ने कहा, ‘हमें जवाब देने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए संबंधित सरकारी हितधारकों के साथ मिलने के लिए आमंत्रित किया गया है। टिकटॉक भारतीय कानून के तहत सभी डाटा गोपनीयता और सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करता है। हम हमारे यूजर्स की किसी भी जानकारी को किसी भी विदेशी सरकार के साथ साझा नहीं करते हैं, जिसमें चीनी सरकार भी शामिल है।’ सरकार ने सोमवार को चाइनीज ऐप्स पर बैन लगाते हुए कहा है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। यह प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाया गया है। आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें गुपचुक तरीके से भारत के बाहर स्थित सर्वर को भेजते हैं।

बैन लिस्ट में ये ऐप भी शामिल
प्रतिबंधित सूची में वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल – शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!