मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ 200 मीटर खींचकर ले गया, शरीर में जगह-जगह दांतों के जख्म मिले

भोपाल. राजधानी में एक बार फिर कलियासोत डैम में मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर दिया। इस बार युवक की जान चली गई। बीते 14 दिन में मगरमच्छ ने दूसरी बार हमला किया है। गुरुवार को यह युवक मछली पकड़ने पानी में उतरा था। मगरमच्छ युवक को करीब 200 मीटर तक दूर तक खींचकर ले गया। शरीर पर 100 से ज्यादा जगहों पर दांत के जख्म मिले हैं।

कलियासोत डैम में दो सप्ताह के अंदर मगरमच्छ ने दूसरी बार हमला किया है। प्रताप की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगाई थी।
कलियासोत डैम में दो सप्ताह के अंदर मगरमच्छ ने दूसरी बार हमला किया है। प्रताप की तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगाई थी।

चूनाभट्‌टी के चंदननगर निवासी 28 साल के प्रताप एक फार्म हाउस में नौकरी करते थे। उनके ममेरे भाई संजय ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह मछली पकड़ने डैम के पास गए थे। प्रताप कपड़े उतारकर पानी में चला गया। थोड़ी देर बाद उसे मगरमच्छ खींचकर ले जाने लगा। काफी देर तक उसे पानी में यहां-वहां खोजता रहा, लेकिन प्रताप का कुछ पता नहीं चल रहा था। एक-दो बार वह पानी के ऊपर आया था। उसके बाद नजर नहीं आया। इधर, चूनाभट्‌टी थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे प्रताप के डूबने की सूचना मिली थी। एसडीआरफ की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मौके से करीब 200 मीटर दूर पानी की तलहटी में प्रताप का शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह मगरमच्छ के काटने के जख्म थे। कमर से नीचे पैर पर गंभीर घाव था। मगरमच्छ युवक को पैर से पकड़कर नीचे ले गया होगा। 

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव संजय की बताई जगह से करीब 200 मीटर दूर पानी की तलहटी में मिला।

8 जून: डैम में नहाने गए युवकों पर भी हमला हुआ था
इससे पहले कलियासोत डैम के किनारे पर नहाते वक्त 8 जून को दो दोस्तों पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। अमित जाटव (28) दोपहर अपने दोस्त गजेंद्र (29) के साथ कलियासोत डैम नहाने पहुंचे थे। मगरमच्छ ने अमित का दायां पैर मुंह में भर लिया था। इस दौरान दूसरे साथी ने हिम्मत दिखाई और बाहर से डंडा लेकर आया और उसी के जरिए मगरमच्छ को मारना शुरू किया। आखिर में मगरमच्छ ने युवक का पैर छोड़ दिया था। हमले में अमित के पैर में जख्म हो गया था। घटना के पहले युवकों ने एक लकड़ी में अपना मोबाइल फोन वीडियो रिकॉर्डिंग मोड में करके बांध दिया था। हमले की पूरी घटना फोन में रिकॉर्ड हो गई थी। 

भोपाल के कलियासोत डैम में युवक की तलाश सुबह 6 बजे से शुरू कर दी गई थी। उसका शव करीब 200 मीटर की दूरी पर पानी के नीचे तलहटी में मिला।

भोपाल के कलियासोत डैम में युवक की तलाश सुबह 6 बजे से शुरू कर दी गई थी। उसका शव करीब 200 मीटर की दूरी पर पानी के नीचे तलहटी में मिला।

20 जून: पुराने भदभदा पुल की सीढ़ियों पर मगरमच्छ मिला था
यहां पुराने भदभदा पुल की सीढ़ियों पर 20 जून को एक मगरमच्छ आ गया था। यहां तक कलियोत डैम का पानी आता है। बारिश के कारण उसके सूखी जगह की तलाश में यहां तक पहुंचने की आशंका जताई गई थी। पुल पर आए मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कमलानगर पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पकड़ा था। इसके लिए 12 से ज्यादा लोगों की टीम लगाई गई थी।

DB

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!