केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को डोनेशन दिया

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी पर भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सरकार पर हमलावर कांग्रेस के खिलाफ अब भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन ने 2005-06 में तीन लाख डॉलर (करीब 2 करोड़ 26 लाख रुपए) का डोनेशन दिया था। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि यह रुपए किन शर्तों पर लिए गए और इन रुपयों का क्या किया गया? 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया। कांग्रेस बताए कि राजीव गांधी फाउंडेशन को यह रुपए चीन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) यानी कि बिना रोक-टोक के आयात-निर्यात को प्रमोट करने के लिए मिले। मालूम हो कि डोनेशन देने की जब शुरूआत हुई थी, तब राजीव गांधी फाउंडेशन ने कई सारे स्टडीज का हवाला देते हुए बताया था कि भारत और चीन के बीच एफटीए बेहद जरूरी है।

राजीव गांधी फाउंडेशन को पॉलिटिकल एसोसिएशन बताया
केंद्रीय कानून मंत्री ने बताया कि फॉरेन कांट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के तहत कोई भी राजनीतिक पार्टी विदेश से पैसा नहीं ले सकती है। साथ ही कोई भी एनजीओ बिना सरकार की अनुमति के विदेश से रुपया नहीं ले सकता है। कांग्रेस बताए कि इस डोनेशन के लिए क्या सरकार से मंजूरी ली गई थी? उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन एजुकेशन एंड कल्चरल बॉडी नहीं है। यह एक पॉलिटिकल एसोसिएशन है। 

सोनिया गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजीव गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बोर्ड के सदस्य हैं। 

डोकलाम विवाद में राहुल ने चीन के एम्बेसडर से चुपचाप बात की थी: नड्‌डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने मध्य प्रदेश में जनसंवाद रैली में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डोकलाम विवाद के दौरान राहुल गांधी ने चीन के एम्बेसडर से चुपचाप बात की थी। मौजूदा समय में गलवान वैली की झड़प के दौरान भी कांग्रेस देश को भ्रम में डाल रही है। 

  • रविशंकर प्रसाद ने कहा- कांग्रेस बताए कि चीन से मिले रुपयों का क्या किया?
  • केंद्रीय मंत्री ने राजीव गांधी फाउंडेशन को पॉलिटिकल एसोसिएशन बताया

DB

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!